गुरुग्राम में आज गूंजा राधा-कृष्ण भक्ति का स्वर, बीकानेरवाला परिवार ने मनाया श्री राधा अष्टमी महोत्सव

The sounds of devotion to Radha-Krishna resonated in Gurugram today as the Bikanervala family celebrated the Shri Radha Ashtami festival

नीति गोपेन्द्र भट्ट

गुरुग्राम : श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बीकानेरवाला परिवार की ओर से रविवार, को गुरुग्राम में भक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत श्री राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत कीर्तन के माध्यम से राधा-कृष्ण की भक्ति का संगीतमय उत्सव मनाया गया।

बीकानेरवाला, परिसर , गुरुग्राम में आयोजित इस धार्मिक समारोह ब्रज रसिक एवं एस.आर. मधुकर द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े संगीतमय भजनों और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।

नवरतन अग्रवाल बीकानेरवाला परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य राधा अष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा परिवार और समाज को भक्ति के सूत्र में जोड़ना रहा। आयोजन में श्रद्धालुओं और आमंत्रित अतिथियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति ने समारोह को विशेष बनाया।राधा अष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण की परम आराध्या श्री राधा के प्राकट्य का पावन पर्व है। ब्रज परंपरा में इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी भावभूमि में आयोजित यह संगीतमय समारोह भक्ति, संगीत और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संगम बना। कार्यक्रम स्थल को फूलों, आकर्षक सजावट और राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।