मनोज पाण्डेय
प्रयागराज : सर्वजन सनातन पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को सशक्त, सुव्यवस्थित एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जुगल किशोर भा.पु.से. (सेवानिवृत्त) को पार्टी का उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम. नागेश्वर राव जी द्वारा की गई है.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम. नागेश्वर राव जी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जुगल किशोर जी का प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा उनके नेतृत्व में पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों एवं विचारधारा को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने तथा संगठन का प्रदेशव्यापी विस्तार करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी पार्टी का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित संगठनात्मक ढाँचे का निर्माण होगा तथा राष्ट्रहित, जनहित, सामाजिक समरसता, समान अधिकार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा इस अवसर पर सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं समस्त पार्टी परिवार की ओर से जुगल किशोर को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा





