रविवार दिल्ली नेटवर्क
नोएडा और मानेसर इकाइयों में मिला जॉब का अवसर, सेलेक्टेड स्टुडेंट्स में बीएससी नर्सिंग, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- जीएनएम और ऑक्जिलरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- एएनएम के छात्र-छात्राएं शामिल
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के नर्सिंग कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने 54 स्टुडेंट्स का चयन किया है। चयनित स्टुडेंट्स में बीएससी नर्सिंग, जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- जीएनएम और ऑक्जिलरी नर्सिंग एंड मिडवाइफरी- एएनएम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये सभी चयनित स्टुडेंट्स फोर्टिस हेल्थकेयर की नोएडा और मानेसर इकाइयों में अपनी सेवाएं देंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान फोर्टिस की एचआर टीम ने स्टुडेंट्स के विषयगत ज्ञान, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वास्थ्य सेवा के प्रति सेवा-भाव का मूल्यांकन किया। स्टुडेंट्स की इस सफलता पर टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, यह उपलब्धि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण एवम् रोजगारोन्मुखी शिक्षा का प्रमाण है।
ड्राइव प्रक्रिया में फोर्टिस हेल्थकेयर के हेड-एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट श्री राजेश वर्मा, डीजीएम एवम् एचआर हेड श्री कविश बहल, सीनियर मैनेजर एचआर सुश्री अदिति आनंद, असिस्टेंट मैनेजर एचआर श्री आशीष कौशिक आदि शामिल रहे। हेड-एक्विजिशन एंड क्लिनिकल एंगेजमेंट श्री वर्मा ने कहा, नर्सिंग सेवा में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का होना आवश्यक है। श्री कविश बहल और सुश्री अदिति आनंद ने स्टुडेंट्स की प्रतिभा की सराहना करते हुए निरंतर सीखने और व्यावहारिक कौशल विकास पर जोर दिया। नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी और कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर- सीआरसी के निदेशक श्री अरुण कुमार ने चयनित स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए उम्मीद जताई, ये स्टुडेंट्स मानव सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।





