मुंबई (अनिल बेदाग) : मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है।
निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से के तहत प्रति शेयर ₹13 की छूट मिलेगी।
इश्यू में ₹1,428 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹125 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। कंपनी ने कहा, “आईपीओ के जरिए जुटाई गई पूंजी कंपनी की विकास योजनाओं को गति देने और कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज कर रहे हैं। आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का कम-से-कम 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा।





