दीपक कुमार त्यागी
अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक पीली धातु का टुकडा, 01 अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के आलाधिकारियों के निर्देशानुसार 28 जुलाई 2026 को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा
हिण्डन बैराज लोहे के पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान कनावनी पुस्ता रोड की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता दिखायी दिया। उस व्यक्ति को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास में फिसल कर गिर गया तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करके भागने लगा, जिसको पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही में घायल अवस्था मे अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त सम्बन्ध में सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि मैं अपने दोस्त लईक पुत्र अतीक अहमद निवासी दिल्ली के साथ मिलकर मोटर साइकिल बदल बदलकर दिल्ली, गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाएं करते है। कुछ दिन पूर्व भी हम दोनो ने इन्द्रापुरम क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाएं की थी।
गिरफ्तार अभियुक्त आसू खान निवासी सुन्दर नगरी अफजल के मकान में किराए पर थाना नन्दनगरी दिल्ली उम्र – 26 वर्ष हैं। वहीं फरार अभियुक्त लईक निवासी सुन्दर नगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली है। अभियुक्त से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, यामाहा आर-15 मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट की व एक पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभियुक्त आसू खान उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद व एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर आदि के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त को
थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।





