पंडित श्यामसुन्दर शर्मा का स्वागत, चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने 2027 में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा

Pandit Shyamsundar Sharma welcomed, Chaudhary Bhagwan Singh Verma expressed confidence of Congress's victory in 2027

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मथुरा : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक पंडित श्यामसुन्दर शर्मा का जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और पार्टी मजबूत स्थिति में उभरेगी।

वर्मा ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों में भाजपा सरकार के सामने चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की सुनामी में भाजपा सरकार कभी भी गिर सकती है और भाजपा के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटे हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामसुन्दर शर्मा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।