पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने किया वसुंधरा में दौरा

Ravish Gupta, Managing Director of Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited, visited Vasundhara

दीपक कुमार त्यागी

वसुंधरा गाजियाबाद में विद्युत उपकेंद्रों एवं एंटी-थैफ्ट थाने तथा नव-निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग का किया औचक निरीक्षण।

गाजियाबाद : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अनुरक्षण माह के अंतर्गत प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा 26 सितंबर 2026 को वसुंधरा, गाजियाबाद क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-7, सेक्टर-8 और सेक्टर-10 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों (बिजलीघरों), निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग और एंटी-थेफ्ट थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने सेक्टर-7, 8 और 10 के बिजलीघरों का निरीक्षण किया तथा पावर ट्रांसफॉर्मर, विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों के रखरखाव (Maintenance) कार्यों की गहन समीक्षा की।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि पावर ट्रांसफॉर्मर का रखरखाव सभी निर्धारित तकनीकी मानदंडों के अनुसार ही पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों और बिजलीघर परिसरों (Yard) की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अनुरक्षण माह के दौरान विद्युत ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और रखरखाव पर विशेष फोकस रखा जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने सेक्टर-7 में बन रही नव निर्माणाधीन कॉर्पोरेट बिल्डिंग का भी औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिये की कॉर्पोरेट बिल्डिंग के निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किया जाय। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) पर विशेष ध्यान देने और सभी कार्य तय मानकों के अनुसार ही समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सेक्टर-7 स्थित एंटी-थैफ्ट थाने के निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने रजिस्टर-4 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकियों (FIR) की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और इस दिशा में चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक तेज करने के कड़े निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने औचक निरीक्षण मे विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की आगामी त्योहारों से पहले बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।