नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष के बाद बेल्जियम को दी 1-0से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : स्ट्राइकर फ्रेडरिक माल्टा के इकलौते गोल से ओलंपिक और मौजूदा विश्व चैंपियन नीदरलैंड ने बृहस्पतिवार को अपने यूरोपीय पड़ोसी बेल्जियम को यहां 16 वे एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को 1-0 से हरा दिया। नीदरलैंड ने यहां वेगनर स्टेडियम में अपनी ‘ऑरेंज आर्मी’ को हौसलाअफजाई को जीत का तोहफा दिया। नीदरलैंड ने पूल डी में तीन जीत के साथ शीर्ष पर रहने के दूसरे चरण में स्थान बनाने के बाद पूल एफ में भी दोनों मैच जीत के साथ बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल जीतने के साथ जीत के छक्के के साथ फाइनल में स्थान बना दिया।
कुल नौ बार और पिछले लगातार तीन बार की चैंपियन और चार बार की उपविजेता नीदरलैंड की टीम कुल 14 वीं और लगातार आठवीं बार फाइनल में पहुंची है। नीदरलैंड को भले ही मैच में मात्र दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसने मात्र एक गोल से जीतने के बाद बताया कि बढ़त हासिल करने के बाद उसे बरकरार कैसे रखा जाता है। बेल्जियम को मैच में कुल चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इन चारों पर कप्तान चार्लोट एंजेलबर्ट के फ्लिक को नीदरलैंड की रशर रोजा फियरिंग ने रोक कर बेकार किय॥
जूज बर्ग , माल्टा फ्रेडरिक जैसी स्ट्राइकर ने आक्रामक मिडफील्डर लूना फॉकी पियन सैंडर्स द्वारा दोनों से बराबर गेंद पर बेल्जियम के किले पर बराबर गेंद बढ़ाई लेकिन बेल्जियम की रक्षापंक्ति मे लिजा मॉरिस हेलन ब्राजउर ने बराबर उन्हें बराबर अपनी डी के बाहर पहले क्वॉर्टर में रोका। बेल्जियम को पहले क्वॉर्टर में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इन पर चार्लोट एंजेलबर्ट के ड्रैग फ्लिक को नीदरलैंड की गोलरक्षक एनी वीननडल ने रोक कर बेकार किया।यान डी वार्ड ने बाएं से डी के भीतर शॉट जमाया और इस पर मैच के 28वें मिनट में फ्रेडरिक माल्टा ने डी के भीतर संभाल तेज शॉट जमा गोल का नीदरलैंड का खाता खोला। नीदरलैंड को दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से पहला तब मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर जब बेल्जियम की स्टेफनी वानडेन बोरी ने गलत ढंग से रोका लेकिन यह बेकार गया। नीदरलैंड की टीम हाफटाइम तक 1-0 से आगे थी।
बेल्जियम ने तीसरे क्वॉर्टर में मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन यह बेकार गया। फ्रेडरिक माल्टा को गलत ढंग से रोकने पर मच के 52 वें मिनट में दूसरा पेनलटी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर यिबी येनसन का निशाना लक्ष्य चूक गया। लिसा मॉरिस बीच मैदान से गेंद बाएं से डी में घुसी फामके वानहील की ओर बढ़ाई और उन्होंने तेज वॉली जमा गेंद मेंडाल लेकिन शॉट लेने से पहले ही गेंद उनके पैर पर लग गई थी और अंपायर ने यह गोल अमान्य कर दिया।





