भारत ने पुरुष व महिला कबड्डी टीमों ने फाइनल में ईरान पर दर्ज की रोमांचक जीत
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों 2026 के जापान में एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्द्धा में अपने अपने स्वर्ण पदक बरकरार रखे। भारत की पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी फाइनल में ईरान को रोमांचक मुकाबले में आईएची-नगोया (जापान) में तोकई सिटीजंस जिम्नेजियम में शनिवार को 40-34 से हरा कर अपना खिताब व स्वर्ण पदक बरकरार रखा। इससे पहले भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर खिताब अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
भारत की पुरुष कबड्डी टीम और ईरान के बीच फाइनल में इसके रुतबे के मुताबिक रोचक और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। दबाव के बावजूद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुरू में ही बढ़त बना ली। भारत के रेडर अर्जुन देसवाल और देवांक दलाल ने शुरू में ईरान के खिलाफ आक्रामक रेड की। वहीं ईरान के लिए अली समादी छुबतरोत ने ईरान के लिए भारत पर हमले बेले। सुनील कुमार ने ईरान के मोहम्मद रजा शदलूइचनयह के सुपर टैकल कर भारत की रक्षापंक्ति में मजबूती से हिफाजत करने का परिचय देकर भारत को बोनस अक दिलाए। ईरान के लिए अमीर मोहम्मद जफर दानेश ने कामयाब आलआउट रेड बोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
भारत और ईरान की पुरुष टीमों के बीच फाइनल में दिलचस्प बात यह रही कि दानों टीमों ने रक्षण में अनुशासन और धैर्य की बानगी दिखाई। अर्जुन ने भारत के लिए बराबर अंक बनाने जारी रखे जबकि जयदीप ने गजब का रक्षण कर फाइनल को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। ईरान के कप्तान फजल अतराचली ने सुपर टैकल की। इससे पहल जफर दानेश ने देवांक दलाल को पकड़ कर ईरान को दूसरे हाफ में 18-17 से आगे कर दिया भारत ने ब्रेक के पास बुलंद हौसले के साथ उतरा। ईरान के फाइनल करो व मरो का बन गया। जफर दानेश ने बराबर चुनौती का जवाब दिया। शादूलोइव ने ईरान को लाभ की स्थिति में ला दिया भारत के लिए सुमित ने रक्षापंक्ति में गजब की मुस्तैदी दिखाई। सुमित और जयदीप ने मिलकर अली समादी के खिलफ सुपर टैकल की और फिर असलम इनामदार ने गजब की रेड बोल कर भारत के बराबरी दिला दी।
भारत और ईरान ने उत्कृष्ट टैकल की बानगी दिखाई। सुमित ने बाएं छोर पर बहुत मुय्तदी दिखाइ जबकि ओमिद और फजल ने एक और सुपर टैकल के साथ ईरान को भारत के स्कोर के करीब ले आए। अर्जन देशवाल ने मजबूत फजल को छका भारत को दस मिनट के बाकी रहते पांच अंक की बढ़त दिला दी। बढ़ते दबाव के बीच दअर्जुन अर देवांक ने ईरान के डिफेंस पर हमला बोला। सुमित ने जफर दानेश को दबोच कप भारत को लाभ की स्थिति में पहुंचा दिया।राहुल सथपाल ने अहम टैकल कृ ाथ भारत को तीन मिनट के बाकी रहते सात अंक की बढ़त दिला दी। ईरान ने दबाव बढ़ाने की कोशिश की लेकिन असलम इनामदार ने दसे अहम अंक दिला कर भारत की फाइनल पर मजबूत पकड़ बनउ दी। ईरान वापसी नहीं कर पाया और भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान से 40-34 से फाइनल जीत कर अजेय रह कर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।





