भारत की यूथ पुरुष टीम पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगी

India's youth men's team will play its first match against Bangladesh in the FIH Youth Hockey 5 World Cup 2026.

भारत की यूथ महिला हॉकी टीम का पहला मैच ब्राजील से होगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

भोपाल : भारत की यूथ पुरुष और महिला हॉकी टीमें 9 से 12 दिसंबर तक काहिरा, मिस्र में होने वाले पहले पुरुष और महिला एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में शिरकत करेंगी। भारत की पुरुष यूथ हॉकी टीम ने इस साल जुलाई में मस्कट, ओमान में हुई यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण और महिला यूथ हॉकी टीम ने रजत पदक जीत कर एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 के लिए क्वॉलिफाई किया। दुनिया की कई प्रमुख उदीयमान खिलाड़ियों से सज्जित भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाने को तैयार है। भारत की यूथ पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ पूल बी में 9 दिसंबर को मैच खेल कर करेगी। वहीं भारत की यूथ महिला टीम अपना पहला मैच 9 दिसंबर के ब्राजील से खेलेगी

भारत की यूथ टीम को पहले एफआईएच यूथ हॉकी 5 विश्व कप 2026 में पूल बी में बांग्लादेश , स्विटजरलैंड और चिली के साथ रखा गया। वहीं भारत की महिला यूथ टीम को पूल ए में मिस्र, ब्राजील, कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। पूल बी में बांग्लादेश , स्विटजरलैंड और चिली के साथ रखा गया। वहीं भारत की महिला यूथ टीम को पूल ए में मिस्र, ब्राजील, कजाकिस्तान के साथ रखा गया है।

पहले एफआईएच यूथ पुरुष और महिला हॉकी 5 विश्व कप 2026 में दुनिया की शीर्ष टीमों के नौजवान खिलाड़ी तेज रफ्तार हॉकी 5 में काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना हॉकी कौशल दिखाने को बेताब हैं। इसके सेमीफाइनल 11 दिसंबर को और फाइनल 13 दिसंबर को होगे।
एफआईएच यूथ पुरुष हॉकी 5 विश्व कप 2026 में पुरुष वर्ग में भारतीय यूथ टीम के पूल बी मैच
9 दिसंबर : भारत वि बांग्लादेश, शाम चार बजे से।
10 दिसंबर : भारत वि स्विटजरलैंड, दोपहर 12.40 बजे से।
10 दिसंबर : भारत वि चिली ,रात आठ बजे से

एफआईएच यूथ महिला हॉकी 5 विश्व कप में पूल ए भारत यूथ टीम के मैच
9 दिसंबर : भारत वि ब्राजील, दोपहर 12 बजे से
9 दिसंबर : भारत वि मिस्र , रात 11 बजे।
10 दिसंबर: भारत वि कजाकिस्तान, शाम चार बजे