सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत की जूनियर पुरुष और जूनियर महिला हॉकी टीमें मोकी (चीन) में 4 से 13 सितबर तक होने वाले एएचएफ जूनियर पुरुष और महिला एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में अपना अपना खिताब बरकरार रखने को पूरी तरह तैयार हैं। भारत की जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें जूनियर एशिया कप में शिरकत करने के लिए मोकी (चीन) पहुंच) चुकी हैं।
किले की मजबूती से चौकसी करनी होगी: सोयज
फुलबैक अनमोल एक्का की अगुआई और कोच फ्रेडरिक सोयज के मार्गदर्शन में पिछले लगातार तीन और कुल पांच बार की चैंपियन भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम मोकी(चीन) में होने वले एएचएफ जूनियर एशिया कप में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के मकसद से उतरेगी। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के शुरू होने से पहले इसके लिए जमकर तैयारी की है। इसी सिलसिले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम में अंतर्राष्ट्रीय अंडर 21 टूर्नामेंट में शिरकत की और इसमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम,जर्मनी,नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेले। भारत की जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर अहम हिस्सा दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना रहा। इस दौरे ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की टीमों के खिलाफ अपने रणनीतिक और तकनीकी कौशल कौशल को आंकने का मौका मिला। भारत जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बेंगलुरू में मलयेशिया अंडर 21 टीम के खिलाफ मैत्री मैच खेलने के बाद चीन पहुंचने पर मेजबान चीन के खिलाफ डालियान में तीन मैचों की सीरीज खेली और इससे खिलाड़ियों को अपने संयोजन और तैयारियों को जूनियर एशिया कप के लिए तैयारी करने का मौका मिला। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच सोयज ने कहा,‘ हमारी तैयारियां खासी बढ़िया रही। चीन के खिलाफ अपना अभ्यास मैच 8-2 से जीतना बहुत बढ़िया रहा। इससे इस टूर्नामेंट के लिए हमारा आत्मविश्वास और बढ़ेगा। हमने एक हफ्ता डालियान (चीन) में गुजार कर खुश को वहां के मौसम के मुताबिक ढालने में लगाया। हम जूनियर पुरुष एशिया कप में अपना पहला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ शनिवार को खेलेंगे। मुख्य उम्मीद जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टीम में बराबर विश्वास के साथ सधा प्रदर्शन करना है। हमें अपने किले की मजबूती से चौकसी के साथ अपने खेल का स्तर उंचा उठाना होगा ।
भारत जूनियर पुरुष हॉकी टीम में अपना अभियान 5 सितंबर के इंडोनेशिया के खिलाफ मैच खेल कर करेगा।खिताब विजेता भारत की जूनियर टीम फिर 6 सितंबर को जापान से भिड़ने के बाद 8 सितंबर में दक्षिण कोरिया को अृर 9 सितंबर को चीनी ताइपे से भिड़ेगी। जूनियर एशिया कप भारत के उदीयमान खिलाड़ियों को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अगले चरण के लिए तैयार करने का मौका मुहैया कराएगा।
देखेंगे श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ योजना कितनी कारगर : टिम पेन
मिडफील्डर खाइदम शिलीमा चानू की अगुआई भारतीय टीम एएचएफ जूनियर एशिया कप में लगातार तीसरी बार खिताब खिताब जीतने के मकसद से उतरेगी। भारत की जूनियर महिला टीम इस साल के शुरू में नियुक्त नए कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में स्ट्रक्चर से खेलते हुए जूनियर महिला एशिया कप की तैयारी में जुटी है। जूनियर महिला हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिए इससे पहले एक्सपोजर दौरे से अलग अलग शैलियों से खेलने के मुताबिक खुद को ढालने के लिए मदद मिली। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने नए कोच टिम पेन के मार्गदर्शन में इंग्लैंड के लंबे दौरे पर स्कॉटलैंड की सीनियर महिला टीम, अमेरिका अंडर 21 टीम, इंग्लैंड अंडर 21 और बेल्जियम अंडर 21 टीमों के खिलाफ अलग अलग शैलियों से खेलने वाली इन टीमों के खिलाफ सात कड़े प्रतिस्पर्द्धी मैच खेले। इस इंग्लैंड दौरे से भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को अपनी रणनीतिक समझ बेहतर करने में मदद मिली। भारत के कोच व्हाइट ने कहा,‘ हमारा पहला मैच दक्षिण कोरिया की टीम से है और हम इसकी तैयारियों में जुटे हैं। हमारी टीम खुद को मोकी के मौसम के मुताबिक ढाल चुकी है। हमने बेंगलुरू में बीते कई महीनों से जमकर तैयारियां की है। हमने इंग्लैंड का दौरा भी किया। हमारी निगाहें पहले मैच पर लगी हैं। हमने बढ़िया टीमों के खिलाफ बढ़िया तैयारियां की है। हमे यह देखना होगा कि श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ हमारी योजना कितनी कारगर रहती है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी जूनियर लड़कियां इसमें भारत का गौरव बढ़ाएगी।’
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम जूनियर एशियर कप में इलीट पूल में है और अपने अभियान का आगाज 5 सितबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से करेगी। छह सितंबर को भारत की जूनियर महिला टीम मलयेशिया से, 8 सितबर को जापाान से और 9 सितंबर को मेजबान चीन की महिला टीम से भिड़ेगी।





