रविवार दिल्ली नेटवर्क
भगवान के मंदिर के दान पात्र को तोड़कर नकदी ले उड़ा चोर
वसुंधरा, गाजियाबाद : वसुंधरा की सेक्टर 5 स्थिति मोहन माकिन्स सोसाइटी के गीता धाम मंदिर को भी चोर ने नहीं बख्शा है। मंदिर के पुजारी पंडित शिव चरण शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:23 बजे मंदिर में चोरी हो गयी है, चोरी की घटना की जानकारी 22 नवंबर 2026 को सुबह 6:00 बजे मंदिर खुलने पर हुई, मंदिर खुलने पर देखा कि दान पात्र तोड़कर के चोर दान पात्र में से नकदी ले कर चला गया है और सिक्के मंदिर में बिखरे पड़े हुए हैं। तत्काल मंदिर पुजारी पंडित शिव चरण शर्मा ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है, जांच के दौरान मंदिर की छत के रास्ते से चोर मंदिर गेट के ऊपर का शीशा तोड़ कर अंदर गया और
सीसीटीवी में चोर चोरी करता हुआ स्पष्ट रूप से नज़र आ रहा है, बड़ी बात यह है कि फुटेज में बेखौफ चोर का चेहरा साफ नज़र आ रहा है, सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी गयी है। पंडित शिव चरण शर्मा ने लोगों से अपील की है कि फुटेज के आधार वह चोर को पहचानने में पुलिस की मदद करके मंदिर में चोरी करने वाले अपराधी को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद करें। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





