साइबर हमलों ने बढ़ाई भारत की चिंता! 64 प्रतिशत कंपनियों ने डेटा सुरक्षा पर किया नया निवेश

Cyber ​​attacks increase India's concern! 64 percent companies made new investments on data security

मुंबई (अनिल बेदाग): डिजिटल युग में डेटा किसी भी कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी बन चुका है, लेकिन साइबर हमलों का बढ़ता खतरा कंपनियों की सुरक्षा रणनीतियों की असली परीक्षा ले रहा है। सिनोलॉजी के 2026 एंटरप्राइज सर्वे ने भारतीय कॉरपोरेट जगत की एक दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। सर्वे के मुताबिक, 64 फीसदी भारतीय संगठनों ने साइबर सुरक्षा घटना के बाद डेटा सुरक्षा से जुड़े नए समाधान खरीदे हैं। यह आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के 49 फीसदी और मध्य पूर्व व अफ्रीका के 48 फीसदी से कहीं अधिक है।

फाउंड्री द्वारा किए गए इस अध्ययन में 308 आईटी निर्णयकर्ताओं को शामिल किया गया। हैरानी की बात यह है कि 99 फीसदी भारतीय उत्तरदाताओं ने अपने संगठन की साइबर संकट से निपटने की क्षमता पर भरोसा जताया, लेकिन अनियमित बैकअप, रिकवरी की अधूरी जांच और अलग-अलग सुरक्षा टूल्स पर निर्भरता इस भरोसे पर सवाल खड़े करती है।