हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने दीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को ज्ञान, विज्ञान, विवेकवान और शौर्य की भूमि है। इस देवभूमि से अनेक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व ने जन्म लिया है, जिन्होंने देश-दुनिया का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में भी यहां की अनेक विभूतियों ने हिंदी साहित्य को गौरवान्वित किया है।