लोनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का “वार्ड चलो, गांव चलो” अभियान का शुभारंभ

BJP's "Ward Chalo, Village Chalo" campaign launched in Loni assembly constituency

दीपक कुमार त्यागी

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया अभियान का शुभारंभ

लोनी, गाजियाबाद : भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र में “वार्ड चलो, गांव चलो” अभियान का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्डों और गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। शुभारंभ की शुरुआत वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ की गई।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता से संवाद किया, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया। कई जगहों पर पदयात्रा भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी के किए गए कार्यों के पत्रक वितरण कर जनसंपर्क किया।

जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान अश्वनी कुमार राहुल श्याम सुंदर जितेंद्र गुप्ता संतोष मिश्रा ने अपने मंडलों के वार्डों एवं बस्तियों में जाकर पार्टी पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि के संग संवाद कर सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के पत्रक वितरण किए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, विपिन मावी, विजय भाटी, जिला मंत्री आकाश गौतम, अजय गर्ग, मिडिया प्रभारी धजेन्द्र खारी धजय, प्रविन्द्र चौधरी, विनय गुर्जर, पवन मावी, विरेन्द्र बैसोया, मोहित बैंसला, बसंत गुर्जर, पवन कुमार आदि सहित जिला एवं मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।