
दीपक कुमार त्यागी
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को विधायक संजीव शर्मा ने सम्मानित किया
गाजियाबाद : रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं, महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ व रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन सिद्धांतों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। संजीव शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने शिक्षा, बालिका शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और समरसता के लिए जो कार्य किए उसके लिए देश सदा ऋणी रहेगा। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के महत्व को प्रदर्शित करते नाटक को भी प्रस्तुत किया।