
मनीष कुमार त्यागी
“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
लोनी : भाजपा जनपद गाजियाबाद लोनी विधानसभा लोनी देहात मंडल के शक्ति केंद्र 2 बूथ संख्या 06/07 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर रविवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
तदुपंरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 123वां एपिसोड सुना और “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक के चैयरमेन राम कुमार त्यागी, लोनी देहात मंडल के अध्यक्ष मनीष चौहान एवं जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।