
मनीष कुमार त्यागी
- समाज और देश के विकास के लिए जिद होनी जरूरी: योगी आदित्यनाथ
- वित्तीय वर्ष के अंत में भारत की अर्थव्यवस्था में तीसरे नम्बर पर होगी: योगी आदित्यनाथ
- मोदी जी के पंच प्रणों को हम सभी को करना चाहिए अंगीकरण: योगी आदित्यनाथ
- समर्थ उत्तर प्रदेश की साइड या क्यूआर कोड के माध्यम से अपने विचार अवश्य दें: योगी आदित्यनाथ
- ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” पुस्तक अवश्य पढ़ें: योगी आदित्यनाथ
गाजियाबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, नेहरू नगर, गाजियाबाद में विकसित भारत—विकसित उत्तर प्रदेश @2047 हेतु ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए सुझाव आमंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पूर्व सांसद रमेश चन्द्र तौमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी’ का विमोचन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का जनपद में आगमन हुआ। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान 12 सेक्टरों की प्रदशर्नी जो विभागों द्वारा लगाई गयी थी, उसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मंच पर रमेश चन्द्र तोमर ने श्रीराम मंदिर एवं श्रीमहंत नारायण गिरी, जनप्रतिनिधियों, पुलिस कमीश्नर जे. रविन्द्र गौड़ व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत व सम्मान किया।
मुख्यमंत्री सहित मंचाशीन अतिथियों कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री, अतुल गर्ग सांसद गाजियाबाद, राजकुमार सागवान सांसद बागपत, सुनीता दयाल महापौर गाजियाबाद, ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष, संजीव शर्मा विधायक सदर, अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, नंदकिशोर गुर्जर विधायक लोनी, धर्मेश तोमर विधायक धौलाना, अनिल अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भाजपा, चैनपाल सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, रमेश चंद्र तोमर पूर्व सांसद, श्री महंत नारायण गिरी सहित अन्य मंचाशीन अतिथियों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान विकसित भारत—विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के उपलक्ष में हिंदी भवन गाजियाबाद में 9—10 सितंबर को हुए कार्यक्रम की एक शॉर्ट वीडियो भी दिखाई गई।
”भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” पुस्तक अवश्य पढ़ें: योगी आदित्यनाथ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश—प्रदेश प्रगति कर रहे हैं। रमेश चंद्र तोमर की पुस्तक ”भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” के द्वारा किये गये अभूतपूर्ण कार्यो संबंध में लिखी पुस्तक पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र तोमर एक शिक्षक रहे और एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। उन्होंने मोदी जी के द्वारा किए गए 11 वर्षों के कार्यों के बारे में इस पुस्तक में विस्तार से लिखा हुआ है। हम सभी को यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए। यह पुस्तक युवाओं के लिए लाभप्रद साबित होगी। मेरा सभी से आग्रह है कि इस पुस्तक को और पड़े और इसके साथ ही किसी को गिफ्ट के रूप में दीजिए जिससे अन्य लोगों का और भी ज्ञानवर्धन होगा।
विकसित भारत—विकसित उत्तर प्रदेश में आपकी भागीदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस आता है, जिसे सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा पखवाड़े में मान्य मोदी जी की अभिलाषा के अनुसार स्वस्थ नारी—सशक्त परिवार की थीम पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ विकसित भारत—विकसित उत्तर प्रदेश का कार्यक्रम भी चल रहा है जिसमें आप सभी लोगों की भागीदारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
समर्थ उत्तर प्रदेश की साइड या क्यूआर कोड के माध्यम से अपने विचार अवश्य दें: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा और उत्तर प्रदेश को विकसित करने का रास्ता जनपद गाजियाबाद से जाता है तो जनपद गाजियाबाद को विकसित बनाना हमारी और जनपद गाजियाबाद के नागरिकों की जिम्मेदारी है। वह नागरिक किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हो चाहे वह शिक्षा क्षेत्र में हो, चिकित्सा क्षेत्र में हो, उद्योग में हो, श्रमिक हो या किसी अन्य क्षेत्र में हो। हमें हर स्तर से अपने आप को मजबूत बनाना है। हमें यह चाहिए कि हम कोई भी कार्य कर रहे हैं वह हम स्वयं के लिए नहीं बल्कि देश के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री तोमर द्वारा लिखी पुस्तक जो मोदी जी द्वारा कराये गये विकास कार्यों पर अभी तक के विकास यात्रा से संबंधित है, हमें इस विकास यात्रा को लगातार बनाए रखना है और यह विकास यात्रा 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाएगी। अब यह आप लोगों पर निर्भर करता है कि आप लोग कैसा विकसित भारत विकसित प्रदेश और विकसित जनपद चाहते हैं इसके लिए आप अपने महत्वपूर्ण व अमूल्य विचार हमें समर्थ उत्तर प्रदेश की साइड या क्यूआर कोड के माध्यम से अवश्य दें।
मोदी जी के पंच प्रणों को हम सभी को करना चाहिए अंगीकरण: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मोदी जी के विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के ‘‘पंच प्रण’’ को अंगीकरण करना है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का पालन राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए पालन करना है। इन पांच प्रणों को पूर्ण करना हमारा संकल्प है और इसे पूर्ण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होने विकास उत्तर प्रदेश बनाने हेतु किये गये कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि विधानसभा में लगातार 28 घंटे तक विकसित उत्तर प्रदेश कैसा हो पर चर्चा चली जिसमें 250—300 विधायकों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए और इसके उपरांत 300 से अधिक बुद्धिजीवियों को लोगों के विचार लेने हेतु कार्य पर लगाया गया है, यह विचार प्रत्येक वर्ग से लिया जा रहा है और सेवा पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है अब आप अपने भारत को कैसा देखना चाहते हैं उसके लिए अपने विचार अवश्य दें।
वित्तीय वर्ष के अंत में भारत की अर्थव्यवस्था में तीसरे नम्बर पर होगी: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय के गुलामी के कालखंड में रहने से हम लोगों की बुद्धि गुलामी मानसिकता की हो गए थी हमें इस गुलामी मानसिकता की सोच को बाहर निकलना है। आज से 400 वर्ष पूर्व भारत दुनिया का नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला देश था, सन 1800 में भारत अर्थव्यवस्था में दूसरे नंबर पर आ गया इसी प्रकार 1947 में तक भारत पिछड़ता गया सन 2014 तक भारत 11 नंबर की अर्थव्यवस्था पर रहा। मोदी जी ने इस मानसिकता को निकारते हुए 2014 से 2025 तक अपने अथक प्रयासों और स्वतंत्र सोच से भारत को चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था पर ला दिया है और वित्तीय वर्ष के अंत तक यह तीसरे नंबर पर होने की पूर्ण संभावना है। उन्होने कहा कि इस मानसिकता से बाहर निकलते हुए भारत की स्वतंत्रता हेतु मान्य महात्मा गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन चलाए, इसके साथ ही क्रांतिकारियों, किसानों, छात्रों, सेना के वीर जवानों, युवाओं, पुरुषों, महिलाओं सहित सभी भारतवासियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारत को आजाद कराया। यह तभी संभव हो सका जब वह गुलामी की मानसिकता से आजाद हुए। हमारा संकल्प है कि हमें अपने मन में छपी गुलामी की मानसिकता को भी बाहर कर भारत को विकसित राष्ट्र बनायेंगे।
अभी तक किये गये विकास कार्य विकसित भारत—विकास उत्तर प्रदेश की आधारशिला: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एआई, उद्योग, कृषि आदि के क्षेत्रों में विकास क्षेत्र में एक लंबी दूरी तय की है यह यात्रा विकसित भारत की आधारशिला बनेगी। कहा कि पूर्व की सरकारों में सोशल सेक्टर में लाभार्थियों को मात्र 19 फिसदी लाभ प्राप्त होता था किंतु अब 70 फ़ीसदी लोग को लाभ मिल रहा है। जिसमें सामाजिक सुरक्षा का लाभ, राशन, आवास, आयुष्मान, हर घर शौचालय, उज्ज्वला आदि योजनाओं का लाभ है। आज युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्टैंडअप योजनाएं संचालित है, जो कि हर सेक्टर में किया जा सकता है जो कि ओडीओपी योजना ने कर दिखाया है।
समाज और देश के विकास के लिए जिद होनी जरूरी: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 8:30 वर्षों में यूपी ने अभूतपूर्व उन्नति हासिल की है हमने इस दौरान बिचौलिए खत्म कर सीधा लाभ क्रेता व विक्रेता को पहुंचाया है। पहले उत्तर प्रदेश 1 अपराधिक व बीमारू प्रदेश के नाम से जाना जाता था। कहा जाता था कि भारत के विकास में बैरियर का कार्य उत्तर प्रदेश कर रहा है। पूर्व की सरकारों ने इसे गंदगी और गैंगस्टर का राज्य बना दिया था। इस सम्बंध में कई प्रसंग है जिसमें कहा जाता था कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनात, यह अभिशाप है, लेकिन हम गए और दोबारा मुख्यमंत्री बने। ऐसे ही बिजनौर के लिए कहा जाता था कि जो वहां रात को रुक गया वह गया लेकिन हम बिजनौर में भी रुके और वहां से भी आए। इसके साथ ही आगरा के लिए कहा जाता था कि जो वहां सर्किट हाउस में रुक गया उसे भूत डराते हैं मैं वहां भी गया और मैंने ऐसा कुछ नहीं पाया। मैं आप लोगों को यह सब बातें इसलिए बता रहा हूं कि हर कार्य के लिए एक ज़िद होनी चाहिए। यह जिद अपने लिए नहीं बल्कि विकास क्षेत्र में समाज के लिए, अपने देश के लिए, अपने प्रदेश के लिए होनी चाहिए और इसी जिद के चलते हम भारत को विकसित भारत—प्रदेश को विकसित प्रदेश और जनपद को विकसित बनायेगी। जब तक भारत का एक-एक प्राणी विकसित नहीं हो जाता देश विकसित कैसे होगा इसलिए इसमें आप सभी लोगों का सहयोग अनिवार्य है।
11 वर्षों में भारत के कामगारों की आय तीन गुना बड़ी: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत के कामगारों की आय तीन गुना बड़ी है आज उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में टॉप पर है जनपद गाजियाबाद जो कि गंदा व गैंगस्टर का क्षेत्र कहा जाता था आज शिक्षा और उद्योग के लिए प्रसिद्ध है आज हर कोई गाजियाबाद में रहना चाहता है पहले गाजियाबाद और यूपी का व्यक्ति बताते हुए यहां के स्थानीय लोग भी शरमाते थे लेकिन आज हर व्यक्ति गर्व से कहता है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, हम गाजियाबाद के निवासी हैं, उत्तर प्रदेश अब देश की आठवीं नहीं दूसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रदेश का हर व्यक्ति हमारी शक्ति है। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम हर सक्षम प्रयास करेंगे। हमें इसके लिए प्लानिंग करनी है, जिसके लिए हमें आप लोगों के विचार चाहिए। भारत को विकसित और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए हमने जो प्लानिंग की है उसके लिए हमने 12 सेक्टर बनाए हैं उन 12 सेक्टर में हर वर्ग, हर क्षेत्र हर विभाग आता है। यह कार्य भारत के युवाओं की उड़ान का प्लेटफार्म बनने का कार्य करेगा। इसलिए अपने विचार अवश्य दें। कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है कि कोई नई चीज आती है तो रोजगार घटेगा, यह सोचना बिल्कुल गलत है। टेक्नोलॉजी और नई चीज हमें रोजगार के नए अवसर देता है कृषि क्षेत्र में यदि टेक्नोलॉजी लाई जाएगी तो किसानों की आए तीन गुना बढ़ सकती है। शिक्षा क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी की बहुत आवश्यकता है। मैं सभी लोगों से अपील करूंगा कि समर्थ उत्तर प्रदेश की वेबसाइट से क्यूकोड के माध्यम से अपने विचार अवश्य दें। जनपद स्तर पर सबसे अच्छे विचार देने वाले तीन लोगों को व प्रदेश स्तर पर पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा, इसलिए अपने सुझाव अवश्य दें।
गाजियाबाद अब शिक्षा, उद्योग, तकनीक, शिक्षा और विकास के क्षेत्र से जाना जाता है: सुनील कुमार शर्मा
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत का एक-एक गांव जब विकसित होगा तभी पूरा भारत विकसित होगा। गाजियाबाद की पहचान 2017 से पूर्व कांधला और कैराना से होती थी जहां अत्यधिक गुंडागर्दी वह भ्रष्टाचार था।गाजियाबाद की भूमि को अपराध की भूमि बनाया हुआ था, आज मोदी—योगी जी के राज में गाजियाबाद शिक्षा, उद्योग, तकनीक, शिक्षा और विकास के क्षेत्र से जाना जाता है। यह तभी सम्भव हो सका जब एक तपस्वी के राज में उत्तर प्रदेश राज्य चल। वर्तमान में जो हम अपने आप को सुरक्षित सम्मानित और संपन्न महसूस कर रहे हैं वह सिर्फ मोदी—योगी जी के राज में ही संभव हो सका। योगी जी के नेतृत्व में उद्योग लगे जिससे रोजगार बड़ा और लोग धीरे-धीरे करके समर्थ और संपन्न होने लगे। अतः आने वाले 2047 में आपका जनपद, प्रदेश, देश कैसा हो इसके लिए आप अपने विचार अवश्य दें।
मोदी जी के सपने को साकार करने हेतु अपना अमूल्य सहयोग दें: नरेंद्र कश्यप
नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत—विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सपने को पूर्ण करना है, अतः अपने विचार अवश्य दें। मोदी जी के सपने को साकार करने हेतु अपना अमूल्य सहयोग यानी अपने विचार दीजिए। मोदी योगी जी जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते हैं वह जरूर करते हैं अतः देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाएं।
भारत को विकसित बनाने का सपना होने का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है: सांसद अतुल गर्ग
सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को विकसित बनाने का सपना होने का रास्ता उत्तर प्रदेश से जाता है। योगी सरकार में जनपद गाजियाबाद में उद्योग, तकनीक, ऊर्जा, परिवहन, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की रफ्तार पकड़ी है, विकास की राह में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का गेटवे है।
मोदी सरकार द्वारा 11 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की पुस्तक जरूर पढ़े: रमेश चन्द्र तौमर
रमेश चंद्र तोमर ने सभी गणमान्यों का स्वागत करते हुए ”भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” नामक पुस्तक जिसके लेखक वह स्वयं है के बारे में विस्तार से बताया जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 11 वर्षों में किए गए विकास कार्यों सहित अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से लिखा हुआ है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से हुआ है, इसे अवश्य पढ़े। मंच का सफल व कुशल संचालन डॉक्टर पूनम शर्मा द्वारा किया गया।