दीपक कुमार त्यागी
देव दीपावली पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच ने मनाया गंगा उत्सव
गाजियाबाद : कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान महापर्व की पूर्व संध्या देव दीपावली के शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नमामि गंगे, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहसंयोजक रवि कटारिया के नेतृत्व में 04 नवंबर 2025 को मुरादाबाद में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक चन्द्रप्रकाश चौहान ने मां गंगा को अविरल निर्मल बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक सहयोग को आवश्यक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे की जिला संयोजक जया मित्तल ने की
रवि कटारिया प्रदेश सहसंयोजक ने कार्यक्रम का संचालन किया व आगंतुक जन का आभार व्यक्त कर गंगा को हर स्तर पर स्वच्छ रखने मे सहयोगी बनने पर जोर दिया।
महाआरती कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य जन माँ गंगा आरती में शामिल हुए सांयकाल गंगनहर मुरादनगर के तट पर महा आरती के अवसर पर मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा ने गाजियाबाद नाम परिवर्तन का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऐतिहासिक तथ्य व जनभावनाओ को ध्यान मे रखते हुए गाजियाबाद का पौराणिक नाम गजप्रस्थ वापस लौटाए जाने की मांग का समर्थन किया व नाम परिवर्तन अभियान संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम को पवन सिन्हा ने पटका पहनाकर स्वागत करते हुए उपस्थित गणमान्य जन ने हर प्रकार से समर्थन करने का संकल्प लिया। पवन सिन्हा ने गंगा की अविरलता गंगा के जल के विशिष्ट गुणा का वर्णन किया
कार्यक्रम मे शाश्वत हिंदू, रसम व पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान की टीम ने सहयोग किया
इस अवसर पर रंगोली, हवन-पूजन , बडे अक्षर मे गंगा उत्सव दीपको से लिखा गया आतिशबाज़ी व आसमान मे कंदील छोडे गये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा प्रदेश संयोजक चन्द्रप्रकाश चौहान प्रदेश सहसंयोजक रवि कटारिया ऊषा चन्द्रा मनोज शर्मा सहसंयोजक नमामि गंगे राहुल चौहान जिला संयोजक जया मित्तल पंकज गोयल मुकेश मित्तल गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम चौ मंगल सिंह विजय पवार हापुड जिला संयोजक अल्का निम गीता त्यागी रवि यादव नितिन गोयल सोनिया त्यागी राज फोगाट धीरज मित्तल आशीष गर्ग हरिमोहन गीता चौधरी
पवन त्यागी कुलदीप त्यागी नितिन गोयल हरी मोहन गोयल योग गुरु पवन त्यांगी योग गुरु भूषण त्यांगी मनोज शर्मा विनोद प्रजापति कुलदीप त्यागी सुदर्शन प्रसाद रोहित शर्मा गीता चौधरी गीता सकसेना डिंपल त्यागी रीता ममता वर्मा मोनोरमा शर्मा शोभा ठाकुर रीता प्रसाद मधु तीशा गोस्वामी शालिनी शर्मा विजय लक्ष्मी शिखा त्यागी आदि उपस्थित रहे।





