टीएमयू में मैनेजमेंट, नर्सिंग और फाइन आर्टस कॉलेजों ने जीते दो-दो मुकाबले

Management, Nursing and Fine Arts colleges won two matches each at TMU

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप- 2026 का शुभारम्भ, 16 खेलों की 24 फरवरी तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में यूनिवर्सिटी के 14 कॉलेजों की टीमें आजमाएगीं किस्मत

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप- 2026 के बैडमिंटन की प्रतियोगिता में मैनेजमेंट, नर्सिंग और फाइन आर्टस कॉलेजों ने 02-02 मुकाबले अपने नाम किए। चैंपियनशिप के फर्स्ट डे सिंगल्स, डबल्स और मिक्स के आठ मुकाबले हुए। फार्मेसी और लॉ कॉलेज ने भी एक-एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखा। उल्लेखनीय है, टीएमयू की इस इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप में क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बॉक्स क्रिकेट, टग ऑफ वार, एथलेटिक्स, कबड्डी, बेंच प्रेस, टेबल टेनिस, चेस, कैरम सरीखे 16 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। 24 फरवरी तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी के 14 कॉलेजों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की खुशी जैन ने वुमेन सिंगल्स में लॉ कॉलेज की प्राची यादव और मिक्स डबल्स के मुकाबले में मैनेजमेंट के अमन और खुशी जैन ने लॉ के शिखर और स्नेहा को 2-0 से मात दी। कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के मैन सिंगल्स में नर्सिंग के रिभव प्रियदर्शिनी ने पैरामेडिकल के असीम उस्मानी को 2-0 से हराया। वुमेन सिंगल्स में नर्सिंग की तनवी सिंह ने पैरामेडिकल की रिद्धिमा भुवाना को 2-0 से पटखनी दी। कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स और कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मैन सिंगल्स में फाइन आर्ट्स के आयुष ने फार्मेसी के प्रिंस और मिक्स डबल्स में फाइन आर्ट्स के आयुष और पायल ने फाइन आर्ट्स के अविनाश और सुहानी को 2-0 से मात दी। फार्मेसी कॉलेज की अंजलि ने वुमैन सिंगल्स के मुकाबले में की फाइन आर्ट्स की सुहानी को 2-0, जबकि लॉ कॉलेज के शिखर चौधरी ने मैनेजमेंट के चिन्मय जैन को मैन सिंगल्स के मुकाबले में 02 से पराजित किया।