दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 12 फरवरी को शिष्टाचार भेंट कर गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा। इस दौरान विशेष रूप से क्रॉसिंग क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं—जैसे सड़कों की स्थिति, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, ट्रैफिक प्रबंधन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं—पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे मुख्यत एन एच 9 से क्रासिंग मे नाले के ऊपर सड़क निर्माण जिसका अनुमानित मूल्य 132 करोड़ है जिसके बनने के बाद क्रासिंग और आसपास के क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।
विधायक संजीव शर्मा ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया कि इन समस्याओं के त्वरित समाधान से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा में लाइन पार क्षेत्र मे करीब 7 वर्ष पूर्व जलकल विभाग द्वारा 5 पेयजल की टंकियों का निर्माण कराया गया था जिनक़ो अधूरे कार्य की वजह से आजतक नगर निगम क़ो तक नहीं सौपा गया जबकि शासन द्वारा स्वीकृत करीब 85 करोड़ का भुगतान कर दिया गया लेकिन जनता जनार्दन क़ो इसका अभी तक कोई लाभ नहीं पंहुचा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विधायक संजीव शर्मा के मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं विधायक संजीव शर्मा के सतत प्रयासों से हमारा गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं शहर विधायक संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।





