रविवार दिल्ली नेटवर्क
इंदौर : आईपीडीजी अनीश मलिक एवं परियोजना संपर्क रोटेरियन राजेश मोदी ने बताया कि “रोटरी आशीष ईएनटी सेंटर” (वैश्विक अनुदान क्रमांक 2579494) का शुभारंभ 23 फरवरी 2026 को रोटरी विश्व दिवस एवं रोटरी इंटरनेशनल के 121वें स्थापना दिवस पर किया जाएगा।
रॉबर्ट्स नर्सिंग होम, इंदौर में स्थापित अत्याधुनिक कान-नाक-गला शल्य चिकित्सा उपकरणों से जरूरतमंद मरीजों को उन्नत व सुलभ उपचार मिलेगा। यह प्रकल्प रोटरी क्लब ऑफ इंदौर यूनाइटेड (जिला 3040) की पहल है, जिसे रोटरी क्लब ऑफ इंदौर रॉयल्स तथा रोटरी जिला 1880 (जर्मनी) व 3292 (नेपाल) का सहयोग प्राप्त है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजीव टूटेजा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सन्नी धामेजा एवं जनसंपर्क अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि यह प्रकल्प इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रोटरी का एक महत्वपूर्ण व स्थायी योगदान सिद्ध होगा और रोटरी की सेवा परंपरा को नई दिशा देगा।





