रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : भारत सरकार द्वारा स्पेशल असिस्टेन्स टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट के तहत जारी दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तराखण्ड को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए प्रोत्साहन मिला है।
इस बार दिशा निर्देशों में “प्राइड ऑफ हिल्स” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखण्ड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹3460 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा।
इसके अलावा, राज्य को ₹765 करोड़ की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।





