थाना इंदिरापुरम पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

Indirapuram police station launched an awareness campaign in schools under Operation Prahar

रविवार दिल्ली नेटवर्क

इंदिरापुरम : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर थाना इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने “ऑपरेशन प्रहार जागरूकता अभियान” के अंतर्गत थाना क्षेत्र के कनावनी स्थित आम्रपाली स्कूल और सहज इंटरनेशनल स्कूल पीपल चौक में अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के बारे में एसएचओ रवेंद्र गौतम ने बताया कि छात्र और छात्राओं को नशे का नकारात्मक परिणाम के बारे में जागरूक किया और साथ ही साथ यह भी बताया गया कि नशे की लत एक बार लग जाने के बाद उसे छोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है, इसलिए पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वह कभी भी नशे की अंधेरी राह पर कभी न चले जिंदगी में सकारात्मक और अच्छाई के रास्ते पर चलने का प्रयास करें, अपराध व अपराधियों से हमेशा दूर रहें, एक सजग जिम्मेदार नागरिक बने।