पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं : ध्रुव रौतेला

As the fourth pillar of democracy, journalists act as an important bridge between the government and the public: Dhruv Rautla

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : उत्तराखण्ड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय चम्पावत का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर एवं सूचना केंद्र का भी अवलोकन किया।

उन्होंने जिला सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

श्री रौतेला ने पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।

श्री रौतेला ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पत्रकार हितों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी ने जनपद में मीडिया प्रबंधन, समाचार संप्रेषण एवं प्रचार-प्रसार की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने जनपद के पत्रकारों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के बारे में भी विस्तार से श्री रौतेला को अवगत कराया।