क्लियरट्रिप ने शुरू की ट्रेन टिकट बुकिंग, आईआरसीटीसी के साथ बड़ी साझेदारी

Cleartrip launches train ticket booking, enters into major partnership with IRCTC

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स में शामिल क्लियरट्रिप ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ट्रेन टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी में लॉन्च की गई यह सुविधा अब यात्रियों को फ्लाइट, होटल, बस और हॉलिडे पैकेज के साथ-साथ ट्रेन टिकट भी एक ही प्लेटफॉर्म पर बुक करने की सुविधा देगी।

इस नई पहल के जरिए क्लियरट्रिप खुद को एक यूनिफाइड मल्टी-मॉडल ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूजर्स अब ऐप के भीतर ही ट्रेन सर्च, बुकिंग और मैनेजमेंट कर सकेंगे, जिसमें रियल-टाइम सीट उपलब्धता, किराया, पीएनआर स्टेटस, बर्थ चयन और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

कंपनी की चीफ ग्रोथ एंड बिजनेस ऑफिसर मंजरी सिंघल कहती हैं, “भारत में ट्रेन यात्रा मोबिलिटी सिस्टम का अहम हिस्सा है। यह लॉन्च हमारे यूनिफाइड प्लेटफॉर्म विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल और सुलभ बनेगी।” वहीं चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव पटवारी ने कहा, “हर साल करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। हमारा लक्ष्य आसान बुकिंग, पर्सनलाइजेशन और भरोसेमंद अनुभव के जरिए हर चरण को तेज़ और तनावमुक्त बनाना है।” इस कदम के साथ क्लियरट्रिप भारत के विशाल रेल नेटवर्क में डिजिटल सुविधा का नया आयाम जोड़ने की तैयारी में है।