टीएमयू के पैरामेडिकल कॉलेज और सिल्वर लाइन लेबोरेट्रीज, दिल्ली के बीच एमओयू साइन

MoU signed between Paramedical College, TMU and Silver Line Laboratories, Delhi

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑप्टोमेट्री स्टुडेंट्स की शिक्षा, क्लीनिकल प्रशिक्षण एवम् उद्योग-अकादमिक सहयोग से मिलेंगे नए पंख

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑप्टोमेट्री विभाग की ओर से सिल्वर लाइन लेबोरेट्रीज इंडिया, नई दिल्ली के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग- एमओयू साइन हुआ। इस एमओयू का उद्देश्य स्टुडेंट्स को अकादमिक शिक्षा के संग-संग उन्नत क्लीनिकल प्रशिक्षण, कॉन्टैक्ट लेंस एवम् विज़न केयर तकनीकें, इंटर्नशिप, संयुक्त शोध परियोजनाएं, कार्यशालाएं और स्किल डवलपमेंट, उद्योग-अकादमिक सहयोग, रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना है। टीएमयू की ओर से डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन और सिल्वर लाइन लेबोरेट्रीज इंडिया की ओर से निदेशक श्री गगन दीप साहनी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एओयू के तहत राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की ओर से वर्कशॉप, सेमिनार, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, क्लीनिकल केस स्टडी, कॉन्टैक्ट लेंस स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम होंगे, जिससे स्टुडेंट्स को नवीनतम तकनीकों और प्रैक्टिकल स्किल्स की जानकारी मिलेगी। साथ ही दोनों संस्थान अपने विशेषज्ञ प्रोफेसर्स, वैज्ञानिकों एवम् तकनीकी विशेषज्ञों के आदान-प्रदान के साथ प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण अवसंरचना एवम् तकनीकी संसाधनों का साझा उपयोग करेंगे। इस मौके कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्राचार्य प्रो., नवनीत कुमार,ऑप्टोमेट्री के एचओडी डॉ. राकेश कुमार यादव, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स प्रो. अमित कंसल, श्री सौरभ सिंह बिष्ट, जबकि सिल्वर लाइन की ओर से ऑप्टोमेट्रिस्ट्स- श्री विकास बरिया, श्री सुनील अरोड़ा, श्री रज़ा आदि उपस्थित रहे।