संक्रांति मंदिर सेवा ट्रस्ट वसुंधरा ने कराया निर्धन कन्या का धूमधाम से विवाह

Sankranti Mandir Seva Trust Vasundhara arranged a grand wedding for a poor girl

मनीष कुमार त्यागी

गाजियाबाद : प्राचीन शिव मंदिर संक्रांति मंदिर सेक्टर 13 वसुंधरा पर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा निर्धन कन्या कु पूजा का विवाह शाहजहांपुर के आयु विमलेश कुमार के साथ बहुत ही धूम धाम से हिंदू रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। बरात शाहजहांपुर से आई। विवाह का समस्त खर्च मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उठाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा बारातियों एवं घरातियों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई। और वर-वधू को अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने के लिए गृह उपयोग की समस्त वस्तुएं एवं कपड़े इत्यादि दिए गए।

मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी एडवोकेट सुनील तिवारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने विवाह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विवाह उत्सव में अनुपम मिश्रा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट की उपस्थित एवं सहयोग विशेष उल्लेखनीय रहा।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टीगण मोहन सिंह, नीलम उपाध्याय, अनिल शर्मा, प्रकाश महंत, दीपक रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष मनीष राणा, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र राणा एवं कार्तिक संकीर्तन सखी मंडल की अध्यक्ष मनीषा बिंजोला, बाला शर्मा, मधु शर्मा, संतोष मिश्रा, मंजू त्यागी, कांता बंसल आदि के साथ अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। यहां आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से मंदिर ट्रस्ट दशकों से निर्धन कन्याओं का विवाह अपने खर्च पर कराता चला आ रहा है।