टीएमयू फार्मेसी की स्मृति संध्या में आकिब मिस्टर और अरीबा चुनी गईं मिस फेयरवेल

Aaqib was chosen as Mr. and Areeba as Miss Farewell at the TMU Pharmacy Memorial Evening

रविवार दिल्ली नेटवर्क

  • फार्मडी के छात्र आदर्श को स्टार ऑफ़ द ईव के खिताब से नवाजा
  • एमफार्म की वामा बेस्ट ऑउटफिट तो बीफार्म के पार्थ बेस्ट एंटरटेनर
  • कॉलेज लाइफ पर नाट्य नृत्य की प्रस्तुति से अविस्मरणीय पल जीवंत
  • सेल्फी प्वाइंट पर स्टुडेंट्स ने फोटोग्राफी कर संजोए यादगार पल

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की फेयरवेल पार्टी- स्मृति संध्या में फार्मडी के आकिब को मिस्टर फेयरवेल और डीफार्म की अरीबा खान को मिस फेयरवेल चुना गया। फार्म डी के छात्र आदर्श को बेस्ट परफॉरमेंस के लिए स्टार ऑफ़ द ईव के खिताब से नवाजा गया। एम फार्म की छात्रा कु. वामा शर्मा को बेस्ट ऑउटफिट बी फार्म के छात्र पार्थ यादव को बेस्ट एंटरटेनर टाइटल्स से नवाजा गया। फार्म डी के स्टुडेंट्स ने कॉलेज लाइफ पर मनमोहक नाट्य-नृत्य की प्रस्तुति से अविस्मरणीय पलो को जीवंत किया। बी फार्म के स्टुडेंट्स ने उत्तम मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर ड्यूल पर्सनालिटी पर संवेदनशील नाट्य प्रस्तुति दी, जबकि डिप्लोमा फार्मेसी के स्टुडेंट्स ने सामाजिक सौहाद्रता, समावेशन और समरसता को लाकर एकता में शक्ति को प्रदर्शित करते हुए अपनी नाट्य प्रस्तुति दी। स्मृति संध्या में जूनियर और सीनियर छात्रों ने नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

रैंप वॉक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें स्टुडेंट्स ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप वाक के बाद टास्क आधारित चुनोतियों और प्रश्नोत्तरी चरण के बाद मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। ऑडिटोरियम के प्रवेश द्वार पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर स्टुडेंट्स ने उत्साहपूर्वक फोटोग्राफी कर यादगार पल संजोए। समारोह के दौरान स्टुडेंट्स ने अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादें साझा कीं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवन के संग फेयरवेल पार्टी- स्मृति संध्या का ऑडी में शंखनाद हुआ। उप-प्राचार्य प्रो. मयूर पोरवाल ने स्टुडेंट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ स्मृति तिवारी और श्रीमती दीक्षा वर्मा ने जजेस की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का कम्युनिकेशन स्किल, प्रेजेंटेशन, और गुणवत्ता जैसे ही अन्य बिन्दूओ पर मूल्याङ्कन कर विजेताओं का चयन किया। फेयरवेल पार्टी में डॉ. आशीष सिंघई, श्री सिद्धांत त्यागी, डॉ. ललित नैनवाल, श्रीमती उर्वशी सक्सेना, डॉ. प्रीती यादव, डॉ पुष्पेन्द्र शुक्ला, डॉ आदित्य जैन, मानसी, अनुष्का, कृति रोहिल्ला, डॉ. आशुतोष पाठक आदि के संग-संग बीफार्म, डीफार्म, फार्मडी आदि के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन फैकल्टी डॉ. अनुराधा पवार ने किया।