शशांक त्यागी
गाजियाबाद : यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 18 जून 2026 को समय प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक संजीव सिंह चौहान, कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त रूप से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट वैशाली पुलिया पर ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम कराया गया इस कार्यक्रम में ट्रैफिक मित्र मुकेश जौहरी व सहयोगी मित्रों के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने, गलत दिशा का प्रयोग न करने आदि नियमों से संवाद कर अवेयर किया गया तथा नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनो के चालान किए गए।





