नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 20 अभियुक्त गिरफ्तार

Cyber ​​fraud gang busted for duping people with job offers; 20 accused arrested

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्रनेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ निर्देशन में पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिण्डन धवल जायसवाल के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) / सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद / अपराध के कुशल नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा एवं थाना साहिबाबाद पुलिस के द्वारा 14 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर दुर्गा इण्डस्ट्रीयल एरिया राजेन्द्रनगर चौकी क्षेत्र राजेन्द्र नगर में संचालित अवैध कॉल सेन्टर पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। उक्त कॉल सेन्टर से लोगों को कॉल कर नौकरी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन / प्रॉसेसिंग फीस के नाम पर साइबर फ्रॉड कर पैसे ऐठने वाले गिरोह के 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना साहिबाबाद से की जा रही है।

उक्त खुलासे के सम्बन्ध में धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर / ट्रांस हिण्डन ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक जैन ने पूछताछ में बताया कि उसने Jainson International के नाम से एक फर्म रजिस्टर्ड कर रखी है, जिसमें हम लोग मखाने बेचने का कारोबार करते है। इस फर्म की आड़ में अपनी पत्नी हिना, मामा सुनील जैन, पीयूष जैन, आंचल जैन पत्नी पीयूष जैन व सलीम के साथ मिलकर हम लोग कुछ महिला और पुरूषों को नौकरी पर रखकर एक फर्जी काल सेन्टर चला रहे थे। इस कॉल सेन्टर से हम लोग नौजवान बेरोजगार लड़के व लड़कियों को काल कर नौकरी का झांसा देकर फॉर्म भरवाकर रजिस्ट्रेशन फीस, प्रॉसेसिंग फीस, इन्टरव्यू, कमीशन आदि के नाम पर पैसे लिया करते थे। हम लोग नौजवान लड़के व लड़कियों का डाटा इन्टरनेट के माध्यम से विभिन्न वेबसाइट जैसे कि Foundit.com, Naukari.com आदि से खरीदते है। इस डाटा को हम लोग अलग अलग पैन ड्राइव में डालकर यहाँ पर काम कर रही लडकियों को दे देते है। उस डाटा के माध्यम से लडकियां सम्बन्धित को कॉल कर नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देती है और रजिस्ट्रेशन फीस, प्रॉसेसिंग फीस, इन्टरव्यू, कमीशन आदि के नाम पर पैसे लिया करते थे। यहाँ पर काम कर रही लड़कियों को हम लोग फर्जी आईडी पर की-पैड मोबाइल फोन व सिम उपलब्ध कराते है। यह फर्जी मोबाइल फोन व सिम सलीम निवासीशहीदनगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद मूल निवासी अलीगंज जनपद एटा उपलब्ध कराता है।

इस मामले में 20 अभियुक्त /अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 12 लैपटाप, 23 स्मार्ट फोन, 14 की-पैड मोबाइल फोन, 47 सिम, 16 डेबिट कार्ड व 02 क्रेडिट कार्ड, 10 मुहर, 08 चैक बुक, 05 पासबुक, 01 आधार कार्ड, 01 वोटर आई0डी कार्ड फर्जी, 02 प्रिन्टर, 12 पॉवर एडॉप्टर, 01 डोंगल, 07 पेन ड्राइव, 01 क्यू आर कोड स्कैनर और 01 ऑडी कार

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास की बात करें तो एन०सी०आर०पी० पोर्टल पर उक्त कॉल सेन्टर के विरूद्ध अब तक 24 शिकायते दर्ज होना पाया गया है। अन्य शिकायते व पंजीकृत अभियोगों के विषय में सम्बन्धित से जानकारी की जा रही है। इस खुलासे को करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम, क्राईम ब्रान्च, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद व साहिबाबाद थाने के तेजतर्रार प्रभारी रवेन्द्र गौतम के नेतृत्व में
थाना साहिबाबाद, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम रही।