रविवार दिल्ली नेटवर्क
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज भिक्षा मांग कर मुसलमानों द्वारा दिया धन ब्याज सहित वापस करेंगे
गाजियाबाद : श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी महाराज का एक बयान बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि श्रीराम जन्म भूमि पर बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए मुसलमानों ने भी धन दान किया है।
इस बयान पर विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी गोविंद गिरी महाराज के इस बयान को घृणा योग्य बताते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस अति महत्वपूर्ण और पवित्र धार्मिक कार्य में जिसने भी मुसलमानों से धन लिया है, उन्होंने अक्षम्य अपराध किया है। ऐसे कठिन समय में जब इस्लाम के साथ हमारा अंतिम वैचारिक युद्ध तय कर दिया गया है, तब ये करना सनातन धर्म से विश्वासघात है।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने स्वामी गोविंद गिरी महाराज के श्रीचरणों में यह भी अनुरोध किया कि वो उन्हें मुसलमानों द्वारा दी गई राशि बताने की कृपा करें जिसे वो भिक्षा करके ब्याज सहित वापस करेंगे।





