पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया

Ravish Gupta, Managing Director of Pashchimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited, conducted a site inspection

दीपक कुमार त्यागी

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने 15 जुलाई, 2026 को मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर होते हुए उत्तराखण्ड बॉर्डर तक कॉवड यात्रा का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर, विद्युत व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें कॉवड मार्ग पर पडने वाले विद्युत तंत्र, उपकेन्द्र तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने कॉवड मार्ग पर स्थित विद्युत पोलों को 8 फीट की ऊचाई तक पोलोथीन / पीवीसी कवर से सुरक्षित करने, ट्रांसफार्मरों की बैरीकेटिंग, विद्युत लाईनों की गार्डिंग तथा सभी विद्युत तंत्र को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट कहा कि 22 जुलाई तक कॉवड मार्ग से संबंधित सभी सुरक्षा कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाए।

सहारनपुर में प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र शाकुम्बरी का भी निरीक्षण किया जहाँ उन्होनें मेन्टीनेन्स, प्रोटेक्शन सिस्टम, अर्थिग उपकरणों की कार्यक्षमता, सुरक्षा मानकों एवं रख-रखाव व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होनें निर्देश दिए कि सभी उपकेन्द्रों में, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाऐं पूरी तरह सुदृढ रहें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोल टू पोल चैकिग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कही भी करंट लीकेज की संभावना न रहे साथ ही विद्युत लाईनों के निकट पेडों की समयबद्ध कटाई-छटाई कर संभवित व्यवधानों को समाप्त किया जाए जिससे निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति बनी रहे।

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि कॉवड यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमे किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नही की जाऐगी। उन्होने सभी फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नियमित सेफ्टी ड्रिल आयोजित करें तथा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सुरक्षा उपकरणों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होनें निरीक्षण के दौरान कहा कि कॉवड श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी निरन्तर फील्ड में रहकर कार्यो की निगरानी करें तथा प्रत्येक निर्देश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें जिससे कॉवड यात्रा शान्तिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।