रविवार दिल्ली नेटवर्क
ज्ञानी जी का खालसा ढाबा में इंटरनेशनल डायरेक्टर कुलभूषण मित्तल द्वारा सनशाइन क्लब के नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई लायन कुलभूषण मित्तल जी ने सभी का उत्साहवर्धन किया तथा मार्गदर्शन भी दिया ।लायन कुलभूषण जी ने पूर्व अध्यक्ष संगीता पाठक तथा रीजन चेयरपर्सन को मल्टीपल की पिन से नवाजा ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी डी जी लायन अजय सिंह सेंगर तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की सनशाईन क्लब इंदौर डिस्ट्रिक्ट के उत्कृष्ट क्लबों में से एक क्लब है जिसकी चार्टर अध्यक्ष स्वर्गीय साधना सिंह द्वारा शुरुवात किए गए सेवा के प्रकल्पों को निरंतर पिछले आठ वर्षों से चला रहा है तथा कमजोर तबके की महिलाओं के लिए रोटी नहीं रोजगार तथा जहाँ जरूरत हो वहाँ सेवा जैसे कार्यों को सफलता पूर्वक कर रहा है ।आज लायंस डिस्ट्रिक्ट से केबिनेट सेक्रेटरी ला. अनिल मोदी जी , डिस्ट्रिक केबिनेट ट्रेजरार लायन श्रवण त्रिपाठी , रीजन चेयर पर्सन लायन आशमा मल्होत्रा , जोन चेयर पर्सन ला. मोहन सिंह नरवरिया तथा डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी कॉर्डिनेटर लायन मुरली अरोरा जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष संगीता पाठक ने नई अध्यक्ष ऋतु खन्ना को शुभकामनाओं के साथ की ।उन्होंने वर्ष २५-२६ के कार्यों की विवेचना की और नव नियुक्त अध्यक्ष को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
अध्यक्ष ऋतु खन्ना ने उद्बोधन में अपने जुलाई माह के कार्यों का विवरण देते हुए आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा आने वाले समय में हम महिलाओं और बच्ची के स्वास्थ्य , बच्चों की शिक्षा , गर्भवती एवं कुपोषित महिलाओं को दवाइयां व पोषण,पौधारोपण आदि पर कार्य करेंगे ।
धवज वंदना और राष्ट्रगान के पश्चात दो छोटी बच्चियों आकृति शर्मा और अनाया शुक्ला द्वारा गणेश वंदना पर बहुत ही मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया ।आज क्लब से विनय गुप्ता,अध्यक्ष ऋतु खन्ना,अर्चना शर्मा,पूर्व अध्यक्ष संगीता पाठक,गरिमा मेहता,नीलम तोमर,सारिका शर्मा,जया गीते,पूजा जोशी,इंदु वर्मा,नेहा सिंह, महिमा करोड़िया ,प्राची खरे के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे ।
मंच संचालन लायन शिखा साहू ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव अर्चना शर्मा ने किया ।





