गंदे नाले के दल दल में फंसे व्यक्ति को अग्निशमन एवं आपात सेवा गाजियाबाद की टीम ने बचाया

The Ghaziabad Fire and Emergency Services team rescued a person trapped in the sludge of a filthy drain

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद पर 07 अगस्त 2026 समय 10:11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली गाजियाबाद पर आई ब्लॉक शास्त्री नगर गाजियाबाद में एक व्यक्ति के गहरे एवं गंदे नाले के दल-दल में फसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली सहित 1 एफ०क्यू०आर०वी० फायर स्टेशन कोतवाली से तथा एक फायर टैंडर कविनगर से तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे, घटनास्थल पर पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग कर नाले में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनाई गई। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत एवं तत्परता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया रेस्क्यू के उपरांत व्यक्ति को आवश्यक प्राथमिक उपचार हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर भेजा गया। रेस्क्यू किए व्यक्ति का नाम गौरव उम्र लगभग-47 वर्ष है।

अग्निशमन एवं आपात सेवा गाजियाबाद की टीम की त्वरित कार्यवाही उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।