आरईसीपीडीसीएल ने अंतर-राज्यीय पारेषण परियोजना की एसपीवी, लुहरी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा

RECPDCL handed over Luhri Power Transmission Limited—the SPV for the inter-state transmission project—to M/s Terralite Solar Energy Tinwari Private Limited

रविवार दिल्ली नेटवर्क

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने 21 अगस्त 2026 को सफल बोली लगाने वाले, मेसर्स टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड को प्रोजेक्ट के लिए खास स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी), लुहरी पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को सौंप दिया।

मेसर्स टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर “सुन्नी डैम एचईपी और लुहरी स्टेज -1 एचईपी से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम” की स्थापना के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से सफल बोलीदाता के रूप में उभरी।

एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल के एचओडी (सीएस) श्री राजकुमार सोनकर ने टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक (बोली) श्री नितिन महाजन को सौंपा। इस अवसर पर आरईसीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) श्री रत्नेश कुमार और आरईसीपीडीसीएल, टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड तथा सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश में 400/220 kV GIS नांगे पूलिंग स्टेशन, 400 KV नांगे PS से कोल्डम D/c तक 50 किमी की लाइन और अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को 15.10.2029 तक चालू करने का लक्ष्य है, जो कि हाइड्रो जेनरेशन प्रोजेक्ट्स (SDHEP/LHEP-I) के शेड्यूल के अनुरूप है, और इसकी अनुमानित लागत 839.55 करोड़ रुपये है।