कनौहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की दस्तक, 8 सितंबर से खुलेगा इश्यू

Kanauhar Electricals IPO: Issue to open on September 8

कनौहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ 8 सितंबर को खुलेगा

मुंबई (अनिल बेदाग): कनौहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का शुरुआती सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹601 से ₹632 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। निवेशक न्यूनतम 23 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 23 शेयरों के गुणकों में निवेश कर सकेंगे।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹64.1 करोड़ का उपयोग नई मशीनरी एवं उपकरण खरीदने, विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, बैकवर्ड इंटीग्रेशन सुविधाओं के विस्तार और ऑटोमेशन, कार्यालय निर्माण तथा सस्टेनेबिलिटी पहलों के लिए किया जाएगा। वहीं ₹155 करोड़ का उपयोग अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए होगा।

कनौहर इलेक्ट्रिकल्स ट्रांसफॉर्मर निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख घरेलू कंपनियों में शामिल है और पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी तथा पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों को सेवाएं देती है। कंपनी के संचालन से प्राप्त राजस्व FY26 में बढ़कर ₹653.83 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध लाभ ₹129.7 करोड़ रहा। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं।