कप्तान अनमोल के दो गोल से भारत ने जू पुरुष हॉकी एशिया कप में जापान को बराबरी पर रोका

India held Japan to a draw in the Men's Hockey Asia Cup, thanks to two goals from captain Anmol

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : कप्तान अनमोल एक्का के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर पर दागे अपने दूसरे गोल की बदौलत भारत ने जापान के मोकी (चीन) में एएचएफ जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप में पूल ए के मैच में 2-0 की बढ़त गंवा 2-3से पिछड़ने के बाद रविवार को बेहद रोमांचक मैच तीन तीन गोल से ड्रॉ खेल कर अंक बांटे। इंडोनेशिया पा 14-0 से जीत से आगाज करने के बाद कप्तान अनमोल एक्का के चौथे मिनट मे पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे गोल से भारत ने अपना खाता खोला। आशु मौर्य के दसवें मिनट में दागे मैदानी गोल भारत की जूनियर टीम ने 2-0 की बढ़त ले ली। जापान के रयुशिन ससाकी ने अगले ही मिनट गोल पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 1-2 कर दिया। जापान ने तीसरे क्वॉर्टर में दोनों ही टीमों ने मैच पर नियंत्रण में पूरी ताकत झोंक दी। जापान ने गोल करने के मौके बनाने के साथ पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसे गोल में बदलने में नाकाम रहा। कप्तान कजुकी नकानिशी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर जापान को चौथे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में दो दो की बराबरी दिला दी। जापान ने खेल खत्म होने से पहले एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत ने मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी की। नकानिशी ने खेल खत्म से सवा मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर जापान को 3-2 से आगे कर दिया। भारत ने अपने गोलरक्षक को बाहर बुला लिया और खेल खत्म होने से कुछ क्षण पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान अनमोल एक्का ने गोल कर स्कोर तीन तीन कर दिया। भारत ने मैच ड्रॉ खेल कर अंक बांटे। भारतीय जूनियर टीम अब पूल ए मशं अपन तीसरे मैच में 8 सितंबर को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

भारतीय जू महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत
भारत ने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप मे मलयेशिया को 11-1 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ इलीट पूल में रविवार को शीर्ष पर पहुंच गया। भारतीय जूनियर महिला टीम ने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया था। भारत की जूनियर महिला टीम ने चार मैदानी, पांच पेनल्टी कॉर्नर और दो पेनल्टी स्ट्रोक पर किए।

पूजा साहू ने पहले ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में भारत का खाता खोला। पूर्णिमा यादव ने गोल कर भारत की जूनियर टीम की बढ़त 2-0 से आगे कर दिया, बिनिमा धाम ने आइवें मिनट मं पेनल्टी कॉर्नर और केष्णा र्शा ने 14 वें मिनट में गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। पूर्णिमा ने दूसरे क्वार्टर के शुरू में पेनल्टी कार्नर पर मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की जूनियर टीम को 5-0 से आग कर दिया। सुखवीर केर ने 21 वें मिनट अर गीता यादव ने 28 वं मिनअ में पेन:लटी कॉर्नर पर गोल कर भारत की जूनियर महिला टीम के 7-0से आगे कर दिया।
पूर्णिमा यादव ने 17 वें पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। सुखवीर कौर ने 21 वें और गीता यादव ने 28 वें मिनट में पनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। मलयेशिया की नूर मुहम्मद ने मैच के 38वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-7 कर दिया। पूजा ने 42 वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 8-1से आगे कर दिया। सानिका चंद्रकांत माणे ने अगले ही मिनट गोल कर भारत की बढ़त 9-1 कर दी। गीता ने पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 10-1 कर दी । सानिका ने खेल खतम होने से दो मिनट पहले एक और गोल कर भारत को 11-1 से मैच जिता दिया। भारत लगातार दूसरी जीत के साथ इलीट पूल में शीर्ष पर पहुंच गया। चीन तीन अंकों के साथ दूसरे और जापान इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।