समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत

Sameera Reddy's fitness mantra: Every day is a real workout; make protein a daily habit

मुंबई (अनिल बेदाग): फिटनेस का मतलब अब सिर्फ जिम में पसीना बहाना नहीं रह गया है। काम की भागदौड़, लंबा सफर, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की लगातार एक्टिविटी भी शरीर से उतनी ही ऊर्जा और मजबूती की मांग करती हैं। इसी बदलती सोच को अभिनेता और फिटनेस आइकन समीरा रेड्डी ने होर्लिंक्स के नए अभियान के दौरान खास अंदाज में सामने रखा। ब्रांड ने अपने नए होर्लिंक्स प्रोटीन Powder के जरिए प्रोटीन को रोजमर्रा की जिंदगी का आसान हिस्सा बनाने की पहल की है।

होर्लिंक्स का नया विचार “Your Day Is the Real Workout” इसी सोच पर आधारित है कि हमारी रोज की जिंदगी अपने आप में किसी वर्कआउट से कम नहीं। समीरा रेड्डी ने इस पहल के साथ यह संदेश दिया कि फिटनेस और न्यूट्रिशन को केवल जिम या एक्सरसाइज तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा की जरूरतों के साथ जोड़ना जरूरी है।

नए होर्लिंक्स प्रोटीन पाउडर के हर सर्विंग में 24 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम प्रीबायोटिक फाइबर दिया गया है। इसे खासतौर पर व्यस्त दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए सिंगल-सर्व सैशे के रूप में पेश किया गया है, जिसे ऑफिस, यात्रा या दिनभर की भागदौड़ के दौरान आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसकी खासियत इसका फर्मेंटेड यीस्ट प्रोटीन है, जो सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है। उत्पाद का PDCAAS स्कोर 1.0 बताया गया है। इसमें इन्यूलिन प्रीबायोटिक फाइबर और पपेन भी शामिल हैं। यह प्रोडक्ट चॉकलेट, कॉफी और अनफ्लेवर्ड—तीन वैरिएंट में उपलब्ध है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, फ़ूड्स राजनीत कोहली ने कहा कि 100 वर्षों से अधिक की विरासत वाले होर्लिंक्स के लिए प्रोटीन बदलती उपभोक्ता जरूरतों के अनुरूप एक स्वाभाविक विस्तार है। वहीं Foods R&D & Regulatory Affairs की Vice President & Head सुजाता जयरामन ने प्रोटीन की मात्रा के साथ उसकी गुणवत्ता और पूर्णता पर भी जोर दिया।

1 किलोग्राम के पैक में 28 सिंगल-सर्व सैशे दिए गए हैं, जिससे स्कूप से मात्रा नापने की जरूरत नहीं रहती। इस लॉन्च के साथ होर्लिंक्स ने प्रोटीन को केवल फिटनेस प्रेमियों की जरूरत न मानकर आम भारतीयों की व्यस्त और सक्रिय जिंदगी का हिस्सा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।