उत्तरकाशी के डीएम ने जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रेकर्स के सुरक रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

The Uttarkashi District Magistrate took stock of the safe rescue operation for trekkers from the district's high-altitude Himalayan region

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रेकर्स के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से ट्रेकर्स की लोकेशन, मौसम की स्थिति और हवाई व पैदल बचाव अभियानों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों द्वारा आपसी समन्वय से अभियान जारी है और ट्रेकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने हेलीपैड पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दलों और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और रेस्क्यू होकर आ रहे ट्रेकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े और भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रेकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।