सीए डॉ. रामावतार किला को मिलेगा ‘मीडोज लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

CA Dr. Ramavatar Kila to receive the ‘Meadows Lifetime Achievement Award’

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए परफेक्ट ग्रुप के चेयरमैन एवं राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष सीए (डॉ.) रामावतार किला को प्रतिष्ठित ‘मीडोज लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ के लिए चयनित किया गया है।

मीडोज नेशनल अवॉर्ड समारोह 29 सितंबर को शाम 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, पीएचडी हाउस में आयोजित होगा, जहां डॉ. किला स्वयं यह सम्मान ग्रहण करेंगे। समारोह में सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।