इशान के तूफानी अर्द्धशतक से श्रीलंका को हरा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम फाइनल में

Indian men's cricket team reaches final after defeating Sri Lanka, powered by Ishan's explosive half-century

  • बुमराह , अक्षर, अभिषेक ने दो दो विकेट चटका श्रीलंका को 45 पर ढेर किया
  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक बरकरार रखने के लिए पाक से भि़ड़ेगी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : इशान किशन के तेज अविजित अर्द्धशतक और वैभव सूर्यवंशी की 38 रन की तूफानी पारी के साथ बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा व जसप्रीत बुमराह के चटकाए दो दो विकेट की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को निशिन में बृह्स्पतिवार को 124 रन से हराकर एशियाई खेलों के क्रिकेट फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत अब स्वर्ण पदक बरकरार रखने के लिए पहली बार फाइनल पाकिस्तान से भिड़ेगा। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सूफयान मोकिम (3/26) व अराफत मनहास(2/25) के आपस में बांटे पांच विकेट की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया.।

वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंदों पर दो छक्कों व छह चौकों की मदद से तेज 38 रनों और कई जीवनदानों के सहारे इशान किशन की 46 गेंद पर पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 80 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। भारत ने बराबर विकेट गिरने के बावजूद दे दनादन में बल्लेबाजी का अंदाज नहीं बदला। बेशक श्रीलंका कुछ बदकिस्मत कही जा सकी उसने इशान किशन के कई कैच छोड़े, लेकिन कहा जाता है कि किस्मत बहादुरों का साथ देती है और किस्मत ने इशान का साथ दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (7 रन, 3 गेंद, एक छक्का ) ने ऑफ स्पिनर सहज अर्चिगे की ऑफ स्अंफ बाहर घूमी गेंद को उड़ाने की काशिश में जयवर्द्धना को और और संजू सैमसन(7 रन, 9 गेंद, एक चौका ) ने रत्नायके की ऑफ साइड की पर स्पिन से चकमा खा बोल्ड हो गए और भारत ने दो विकेट तीसरे ओवर मं 24 रन पर खो दिए। वैभव कप्तान श्रयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़ने के बाद अर्चिगे की गेंद को उड़ाने की कोशिश में जयवर्धना को कैच थमा बैठे और भारत ने तीसरा विकेट 59 रन पर खो दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (13 रन, 13 गेंद, एक चौका) बाएं हाथ के स्पिनर वनुजा सहन की तेजी से स्पिन हो भीतर आती गेंद पर बोल्ड हो गए और भारत ने चौथा विकेट दसवें ओवर में 87 रन पर खो दिया। अक्षर पटेल (8 रन, 13 गेंद)की गेंद को उड़ाने की कोशिश में अर्चिगे को कैच थमा बैठे और भारत ने पांचवां विकेट 112 रन पर गंवाया और उपकप्तान तिलक वर्मा (2 रन, 4 गेंद) फर्नांडो की फ्लाइट से मात खा गए और विकेटकीपर लिवारा ने उन्हें स्टंप कर दिया। शिवम दुबे (3 रन, 9 गेंद) ने रत्नायके की गेंद को उड़ाने की कोशिश में कवर में अर्चिगे के हाथों लपके गए और भारत ने सातवां विकट 151 रन पर 19 वें ओवर में खोया।

जवाब में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (2/7), बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल(2/8) और अभिषेक शमार् (2/2) ने आपस में छह विकेट बांट कर श्रीलंका को मात्र 9.5 ओवर में 45 रन पर ढेर कर भारत को बड़ी जीत दिलाई। श्रीलंका ने मात्र 15 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए थे। भारत के लिए एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने वनुज साहन (1 रन, 8 गेंद) को आउट कर एक विकेट लिया। नुवान फर्नांडो (15 रन, 11 गेंद, 2 छक्के) श्रीलंका के दहाई के अंकों के पहुंचने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज -लसित क्रॉसपूल(0),नुनानिदू फर्नांडो (15) व रत्नायके (5) रनआउट हुए। श्रीलंका के सिनत जयवर्द्बना (0),क्रॉसपूले(0) , सोहन डी लिवारा(0), अशन बंडारा (0) , विजयकांत व्यासकांत(0), बिनुरा फर्नांडो(0) के रूप में छह बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए। बुमराह ने सिनत जयवर्द्धना को एलबीडब्ल्यू व लिवारा को विकेटकीपर संजू सैमयन के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने श्रीलंका के कप्तान सहन अर्चिगे (9 रन, 8 गेंद, 2 चौके) को सूर्यवंशी के हाथों कैच कराने के बाद अशिन बंडरा(0 रन, 3 गेंद) को सुंदर के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के स्पिन अभिषेक शर्मा ने अपने पहले और पारी के दसवें ओवर में चमिका करुणारत्ने (4 रन, 8 गेंद) को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराने के बाद बिनुरा फर्नांडो(0 रन, 1 गेंद) को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी 45 पर समेट भारत को इकतरफा जीत दिलाई।