क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी भारतीय एकादश में जगह
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : मौजूदा चैंपियन टॉप सीडेड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए निसीन (जापान) में 20 वें एशियाई खेलों में लगातार छह मैचों के एक भी गेंद फेंके बिना अधूरे बारिश से धुलने के बाद एक अच्छी खबर है। बारिश के थमने के बाद अब बृहस्पतिवार को निशीन में खिली धूप की भविष्यवाणी की गई। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ पहला सेमीफाइनल जीतने के संकल्प के साथ स्वर्ण पदक बरकरार रखने की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगी। श्रेयस अय्यर की अगुआई में अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन की विस्फोटक सलामी जोड़ी के लिए वंडर ब्वॉय 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी और इशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा और सदाबहार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में मात्र एक टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले साहन आर्चिगे की अगुआई में उतरने वाली दूसरे दर्जे की श्रीलंका की टीम के खिलाफ उसके खिलाफ जीत के साथ अपनी श्रेष्ठता बरकाार रखने उतरेगा। यह भी दिलचस्प है कि आर्चिगे ने अब तक अपना इकलौता टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 2023 के एशियाई खेलों में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, जिसें उसे हार झेलनी पड़ी थी। श्रीलंका की भारत के खिलाफ खेलने उतरने वाली एकादश में पूर्व धुारंधर निरोशन डिकवाला और अशन बंडारा जैसे पूर्व धुरंधर टीम में हैं। श्रीलंका की इन खेलों में शिरकत कर टीम में आधा दर्जन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दस से भी कम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है जबकि चार को अभी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज करना है।
अपने लगातार पिछले पांचों टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत विजयरथ पर सवार भारत को रोकना श्रीलंका के लिए टेढ़ी खीर साबित होने वाला है। भारत अकेले ऐसी पुरुष क्रिकेट टीम है जिसने 20 वें एशियाई खेलों में अपनी एक बेहद मजबूत टीम भेजी है। हालांकि तेज धूप की भविष्यवाणी की गई है लकिन बारिश से कहीं बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका के बीच यह सेमीफाइनल मैच भी धुल जाता है तो भारत बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा।
भारत ने मेजबान जापान से एशियाई खेलों के ठीक पहले इकलौता बारिश के चलते मात्र पांच पांच ओवर का इकलौत टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। चोट के बाद वापसी करने वाले भारत के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए थे चार विकेट पर 32 रन के स्कोर का बचाव करते हुए जापान से हारते हारते यह यह मैच मात्र दो रन से जीता था। सुंदरने हालाकि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मे शानदार प्रदर्शन किया। चोट के बाद वापसी करने वाले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जरूर बृहस्पतिवार के मैच में खेलने उतरने को बेताब होंगे।
भारत ने बुमराह को जापान के खिलाफ इकलौते टी 20 अतराष्ट्रीय मैच में आराम देकर यश ठाकुर को अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज उतारा था। बुमराह के साथ श्रीलंका के खिलाफ भारत के अर्शदीप सिंह को ही उतारने की उम्मीद है। एक बार फिर बड़ा सवाल क्या भारत अभिषेक और संजू की विस्फोटक सलामी जोड़ी में किसी एक को आराम देकर विलक्षण वैभव सूर्यवंशी को बृहस्पतिवार को अपनी एकादश में शामिल करेगा। फिलहाल भारत को अपनी संजू और अभिषेक की सलामी जोड़ी से छेड़छाड़ की कोई जरूरत नहीं दिखाई देती है। भारत का श्रीलंका के खिलाफ बृहस्पतिवार को यह सेमीफाइनल यदि बिना किसी बाधा के होता तो फिर अभिषेक, संजू, इशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान तिलक वर्मा, ऑलराउंडर अक्षर पटल, शिवम दुबे और सुंदर के रूप में आठवें नंबर तक मजबूत बल्लेबाजों की मौजूदगी में भारत को रोकना श्रीलंका क वनुजा साहन, विजयकांत व्यासकात, अनुभवी नुवान तुषारा अौर बिनुरा फर्नांडो जैसे गेंदबाजों के बूते रोकना मुमकिन नहीं लगाता।
निशीन में भारी बारिश के बाद अब बुधवार को सूरज पूरी तेज से चमका। बृहस्पतिवार को भी धूप और खेल हाने की पूरी उम्मीद है। श्रीलंका की बल्लेबाजी 2016 में भारत के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्टीय मैच से अपने करियर का आगाज करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवाला, लसित क्रूजपुले, कप्तान साहन अर्चिगे अशन बंडारा नुवनिंदु फर्नांडो और चामिका करुणारत्ने पर निर्भर है। श्रीलंका के बल्लेबाजों से भारत के तेज गेंदबाज बुमराह,अर्शदीप सिंह, क साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे और अक्षर पटेल ,वाशिंगटन सुंदर के साथ लेग स्पिन रवि बिश्नोई से पार पाने की आस करना मुनासिब नहीं लगता। ऐसे में भारत का लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना तय नजर आता है।
एशियाड पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल : भारत वि श्रीलंका (सुबह साढ़े 10 बजे से, भारतीय समयानुसार)।





