डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने टीम के साथ थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में की पैदल गश्त

DCP Trans Hindon Rijul along with his team conducted foot patrol in the Indirapuram police station area

मनीष कुमार त्यागी

आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस ने सायं समय पैदल गश्त की

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में 30 सितंबर 2026 को ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध शुचिता सिंह व थाना प्रभारी इन्दिरापुरम अजय कुमार चौधरी के द्वारा भारी फोर्स के साथ थाना इन्दिरापुरम क्षेत्रान्तर्गत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से सायं समय पैदल गश्त किया गया व इसी दौरान लोगों से वार्ता की गई l गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, सुनसान रास्तों, गलियों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान डार्क स्पॉट्स की पहचान कर चिन्हित किये गए तथा सम्बन्धित को सतर्कता बनाए रखने तथा महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गये।