रमेश पवार भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति के सदस्य नियुक्त

Ramesh Pawar appointed member of India's senior men's cricket selection committee

सत्येन्द्र पाल सिंह

रमेश पवार को अब पश्चिम क्षेत्र से भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। बाएं हाथ के पूर्व टेस्ट स्पिनर प्रज्ञान ओझा भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष हैं। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की दो सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने बीसीसीआई मु्ख्यालय में सीनियर पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के लिए बैठक के बाद सर्वसम्मति से श्री रमेश पोवार की नियुक्ति की सिफारिश की। अजित आगरकर का भारत के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल 4 अक्टूबर , 2026 को खत्म हुआ। आगरकर के कार्यकाल के पूरा होने पर सीनियनक्रिकेट चयन समिति में एक स्थान खाली हुआ था।

भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति :प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आर पी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पवार।
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रमेश पवार भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेलंस में गेंदबाजी कोच भी रहे। रमेश पवार के कोच रहते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप क्रिकेट खिताब जीतने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक जीता।

बीसीसीआई ने अजित आगरकर के मुख्य पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान की सराहना की। अजित आगरकर के जुलाई, 2023 में पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, लगातार दो एशिया कप और एशियाई खेलों में लगातार दो स्वर्ण जीते। अजित आगरकर का पुरुष क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा होने पर प्रज्ञान ओझा अपनी वरिष्ठता के यानी सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के चलते पुरुष क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष होंगे।