दीपावली पर्व पर विधान सभा में 10 नवंबर को अवकाश रहेगा

There will be a holiday in the Legislative Assembly on 10th November on the occasion of Diwali.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के अवसर पर विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मंगलवार, 10 नवंबर का अवकाश घोषित किया है।
स्पीकर देवनानी की इस पहल से दीपावली पर्व पर विधान सभा कार्मिकों में परिवारजनों के साथ त्योहार मनाने तथा पारिवारिक परम्पराओं का निर्वहन करने की खुशी ओर बढ़ गई है। देवनानी का यह निर्णय विधान सभा कार्मिकों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का द्योतक है।

राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा इस सम्बन्ध मेंजारी आदेश के अनुसार, पूर्व में शनिवार, 21 फरवरी राजकीय अवकाश को राजस्थान विधान सभा में कार्य दिवस रखा गया था। उक्त कार्य दिवस के एवज में मंगलवार, 10 नवंबर को विधान सभा सचिवालय में अवकाश घोषित किया गया है। इससे विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ पांच दिवस के अवकाश का लाभ मिल गया है।

*विधान सभा सुनहरी रोशनी से चमक उठा *

इधर दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के अवसर पर राजस्थान विधानसभा का भवन सुनहरी रोशनी की भव्य सजावट से चमक उठा है।
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर इस वर्ष भी विधानसभा में रोशनी का शानदार प्रबन्ध किया गया है जिसे देखने शहर वासी उमड़ रहें है। साथ ही ऐतिहासिक जय गढ़ और नाहरगढ़ दुर्ग एवं पहाड़ियों से पर्यटक विधानसभा की सुनहरी आभा का अवलोकन कर रहें है।