अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि और लोककgल्याण की कामना; आरडब्ल्यूए की सक्रिय भागीदारी और भोजपुरी की अमर स्वर-साधिका शारदा सिन्हा के छठ गीतों ने पर्व की सांस्कृतिक मिठास को किया जीवंत
विनोद सिंह ‘तकियावाला’
भारतीय संस्कृति और लोकपरंपराओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ पर्व-त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक आत्मीयता और सामुदायिक एकजुटता के सशक्त माध्यम भी बन जाते हैं। लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा इसका अनुपम उदाहरण है। सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संयम, पवित्रता और समर्पण का संदेश देने वाला यह महापर्व देश की भौगोलिक सीमाओं को पार कर आज महानगरों और आवासीय परिसरों में भी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान स्थापित कर चुका है।
इसी लोकआस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का मनोरम दृश्य नोएडा के सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में देखने को मिला, जहाँ स्थानीय निवासियों ने पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पारंपरिक उत्साह के साथ छठ महापर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। जल में खड़े होकर हाथ जोड़ते श्रद्धालु, पूजा की सुसज्जित डलियाँ, फलों और पारंपरिक प्रसाद से भरे सूप, जल में बिखरी पुष्प पंखुड़ियाँ तथा वातावरण में गूँजती छठी मैया की भक्ति ने पूरे परिसर को मानो पूर्वांचल की सांस्कृतिक धरती का रूप दे दिया।महादेव अपार्टमेंट का यह आयोजन केवल पूजा-पाठ का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आए निवासियों के बीच आपसी सद्भाव और आत्मीयता का उत्सव भी था। महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, व्रतियों की अटूट आस्था, परिवार के सदस्यों का सहयोग और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अस्त होते सूर्य की लालिमा के बीच जब व्रतियों ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, तब श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत दृश्य उपस्थित हुआ। हर प्रार्थना में परिवार की खुशहाली, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, आरोग्य, सुख-शांति और समाज के कल्याण की मंगलकामना समाहित थी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर डब्लू ए के अध्यक्ष मोहित सिंह व उपाध्यक्ष रंजीत सिंह तोमर व सचिव एडवोकेट अमित ओझा कोषाध्यक्ष रवि सिंह राठौड़ बाकी छठ एसोसिएशन रीतेश जी। किशोर झा सन्तोष मिश्रा
कुसुम गोसाईं,अल्का के अलावे समस्त कार्यकारणी व सेक्टर वासियों का महीनों का प्रभास का परिणाम है।





