दीपक कुमार त्यागी
गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन व सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम द्वारा 17 नवंबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पर कांवड़ यात्रा, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने वाले ‘डिजिटल वालंटियर्स’ (DVF) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
थाना इन्दिरापुरम पर आयोजित कार्यक्रम में ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन व सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम द्वारा कांवड यात्रा, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा आदि के महापर्वों के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सराहनीय सहयोग करने वाले डिजिटल वालंटियर फोर्स (DVF) के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा थाना इन्दिरापुरम पर डिजिटल वालंटियर फोर्स (DVF) को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
डिजिटल वालंटियर फोर्स (DVF) के सदस्यों ने त्यौहारों के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की रोकथाम में डिजिटल वालंटियर्स ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर डीसीपी ट्रांस हिंडन व सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने सभी वालंटियर्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही किसी भी बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी वालंटियर्स इसी समर्पण भाव के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे।





