- ऐसा है कि आप बस एक अच्छी गेंद फेंके और विकेट मिल जाए
- अब पिच बल्लेबाजी के लिए और मुफीद हो चली है
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : चोट के चलते एक बरस से अधिक के बाहर रहने के बाद फिट होकर तेज गेंदबाज आकाश दीप मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में सीरीज के पहले क्रिकेट से भारत की टेस्ट टीम में वापसी की। वह भारत के लिए इससे पहले आखिरी क्रिकेट अगस्त में इंग्लैंड के दौरे पर सीरीज के आखिरी टेस्ट के रूप में खेले थे। आकाश दीप न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पारी में 53 रन देकर तीन विकेट लेने में खासतौर पर शुक्रवार को दूसरे दिन ‘जादुई गेंद’ पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर उनकी और हेनरी निकल्स की छठे विकेट की 216 रन की रिकॉर्ड भागीदारी को तोड़ने के चलते सुर्खियों में हैं। आकाशदीप चोट के बाद भारतीय टेस्ट में कामयाब वापसी का श्रेय अनुशासन बनाए रख कर योजना के मुताबिक सही जगह गेंदबाजी करने को देते है।
आकाशदीप ने शुक्रवार को वेलिंगटन में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में दूसरे दिन के खेल के बाद कहा,‘ पहले टेस्ट में शाम को गेंद बहुत हरकत नहीं कर रही थी। लंच के बाद पिच भी धीमी हो गई थी। शुक्रवार को दूसरे दिन हम तरोताजा होकर मैदान पर उतरे। जहां तक ग्लेन फिलिप्स को ‘जादुई’ गेंद पर आउट करने की बात है तो मैं यह कहूंगा कि बेशक आप जो भी अच्छा करते हैं वह आपको याद रहता है। ऐसा भी नहीं है कि आप बस एक अच्छी गेंद फेंके और विकेट मिल जाए। कुछ समय से मैं उस जगह गेंद डालने की कोशिश कर रहा था क्योंकि पिच से मदद नहीं मिल रही थी। तब मैंने और जान लगा गेंद की की कुछ होगा लेकिन कुछ हुआ नहीं। पुरानी गेंद से गेंद करना चुनौती है। हर गेंद पर विकेट नहीं मिल सकता। गेंद बहुत ज्यादा हरकत नहीं कर रही थी। मैं तब जरा और बाहर से गेंद डालने की कोशिश कर रहा था। मैं बल्लेबाज के दिमाग से खेलना चाहता था। मैं चाहता था कि बल्लेबाज मेरी गेंद पर शॉट खेले। मैंने तब क्रीज से बाहर से गेंद फेंकी। इससे पहले बल्लेबाज गेंद को छोड़ रह था तब बल्लेबाज ने मेरे गेंद को खेलने लगा। मैंने इसके बाद फिर लाइन बदली और अंतत: मुझे विकेट मिल गया। मैं बस बल्लेबाज के दिमाग से खेल रहा था। मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए की गई गेंदबाजी से खुश था। विकेट लेना हमेशा आपके हाथ में नहीं होता लेकिन मैं जो करना चाह रहा मैं वह कर पा रहा था। इससे मैं खुश हूं।‘
आकाशदीप ने कहा,‘ मैं इस बात से खुश हूं कि हमारी भारतीय टीम के यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने बढ़िया बल्लेबाजी और हम गेंदबाजी की मेहनत का भी पूरा फायदा उठाया। इतनी तेजी से रन बनाना हमारे लिए बहुत बढ़िया और सकारात्मक बात है। हमारी टीम ने 35 के करीब ओवर में 150 रन बनाए। जब बतौर बल्लेबाज आप गेंदबाजों पर इस तरह प्रहार करते हैं तो आपकी प्रतिद्वंद्वी टीम बैकफुट पर चली जाती हे। मेरा ऐसा मानना है कि अब पिच बल्लेबाजी के लिए और मुफीद हो चली है। हमारी भारतीय टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है तो इससे हमारी टीम के गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इसके बाद तो बस जरूरत होगी धैर्य बनाए रखने की।





