विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ऋषि त्रिपाठी को प्रश्न एवं संदर्भ समिति का सदस्य किया नामित

रविवार दिल्ली नेटवर्क

महाराजगंज : भारतीय जनता पार्टी के प्रथम बाल के प्रयास से ही नौतनवा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ऋषित्रिपाठी को चुनाव में 38 वर्षों के बाद जिले के नौतनवा विधानसभा में पहली बार कमल खिलाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की व दो बाहुबलियों को पटखनी दी थी।

इसके बाद से ही नौतनवा विधानसभा एवं जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म था कि दशकों से भारतीय जनता पार्टी जिस सीट पर जीत नही दर्ज करा पाई है वहां ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले तेज तर्रार विधायक ऋषि त्रिपाठी को पार्टी निश्चय ही सम्मान देगी।
विधानसभा समिति में स्थान देने के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।